गर्मियों में सूर्य नमस्कार के अनगिनत फायदों के बारे में जानते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आज कल की भागदौड़ की जिंदगी में हम अक्सर शरीर का ध्यान रखना भूल जाते हैं। लोगों में तनाव, थकान, शरीर में दर्द रहना, शरीर में ऊर्जा की कमी रहना यह आम बात हो गई है। वो कहते हैं न सेहत ठीक तो सब ठीक, पर हम बाकी चीजों में इतना बिजी हो जाते हैं कि अपने स्वास्थ्य को ही नजरअंदाज कर देते हैं और फिर जब किसी गंभीर बीमारी के शिकार बनते हैं तब हमें सेहत का ख्याल आता है।

Ad Ad

बस आपको अपनी बिजी लाइफ से आधे घंटे का समय खुद की सेहत के लिए निकालना होगा तो आज इस आर्टिकल में जानते हैं गर्मियों में एक महीने तक सूर्य नमस्कार करने से हमारे शरीर में क्या होता है? गर्मियों के मौसम में हमारे शरीर को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि इस मौसम में हमारे शरीर में डिहाइड्रेशन जल्दी होता है और एनर्जी की कमी हो जाती है। गर्म मौसम की वजह से चेहरे पर भी मुंहासे निकलने लगते हैं। इन सब के बीच अगर आप योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं तो आपकी सेहत के साथ बेहतर हो सकती है। जानतें हैं सूर्य नमस्कार के अनगिनत फायदों के बारे में.
सूर्य नमस्कार के हैं अनगिनत फायदे…

भारत में सूर्य को देवता की उपाधि दी गई है। सूर्य को बल, बुद्धि और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इसी कारण कुछ लोग सुबह उठकर सूर्य नमस्कार करते हैं। सूर्य नमस्कार को सारे आसनों में सर्वाेत्तम माना गया है। इसे करने से आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी दुरस्त रहता है। सूर्य नमस्कार को 12 योगासनों का संगम माना गया है। यह आसन आपके शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखता है। सूर्याेदय से पहले उठकर आप नियमित रुप से सूर्य नमस्कार करें। गार्मियों में एक महीने तक इस आसन को करने से आपके शरीर में रक्त संचार बेहतर तरीके से होता है, आपके शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होती है, मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और आपको मानसिक शांति भी मिलती है. चलिए इसके फायदे डिटेल में जान लेते हैं।

यह भी पढ़ें -   27 जून 2025 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

सूर्य नमस्कार के फायदे
पाचन तंत्र मजबूत होना

अगर आप गर्मियों के मौसम में रोज सूर्य नमस्कार करते हैं तो आपको पेट से संबंधित कोई रोग नहीं होता है। इसे करने से आपको कब्ज, एसिडिटी, बदहजमी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं और आपका पाचन तंत्र स्वस्थ्य रहता है।

चमकने लगेगा चेहरा
अगर आपका चेहरा भी गर्मी में धूप, धूल-मिट्टी के कारण मुरझा गया है। चेहरा बेजान लगने लगा है, मुहांसे हो गए हैं और चेहरे पर निखार नहीं रह गया है तो आप सूर्य नमस्कार को अपने जीवन का हिस्सा बना सकते हैं। इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है।

यह भी पढ़ें -   स्वतंत्र पत्रकार और लेखक शक्ति प्रसाद सकलानी का निधन — उत्तराखण्ड की लेखनी ने खोया एक प्रखर स्वर

शरीर में आएगी एनर्जी
गर्मियों के मौसम में थकान महसूस होना, ब्लड प्रेशर लो हो जाने जैसी समस्याओं का सामना आपको अक्सर करना पड़ता है। इसलिए आपको सूर्य नमस्कार करना चाहिए। इसे करने से आपके शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं रहती है और आपकी सेहत दुरुस्त रहती है।

वजन घटाने में है कारगर
सूर्य नमस्कार करने के दौरान शरीर में अंदरूनी अंगों की स्ट्रेचिंग होती है। इसे करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है और आपके पेट की का एक्स्ट्रा फैट भी कम होता है।

पीरियड्स पेन में राहत
महिलाओं को हर महीने पीरियड्स का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कुछ महिलाओं को अधिक दर्द होता है जो असहनीय होता है तो आपको भी नियमित रुप से सूर्य नमस्कार करना चाहिए। इससे आपके हार्माेन्स संतुलित रहेंगे और आपको पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलेगी।

मेंटल हेल्थ रहेगी दुरुस्त
अगर आपका मन शांत है तो आप किसी भी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। इसलिए आपकी मानसिक सेहत का सही होना बहुत जरूरी है. मानसिक सेहत को ठीक रखने के लिए आप सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास करें। जिससे आपको तनाव से मुक्ति मिलती है।

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440