जानिए प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभकारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। मानव शरीर का 16ः भाग प्रोटीन होता है। प्रोटीन हमारे शरीर मे बालों, मांसपेशियों, त्वचा, हड्डियों, नाखूनों और रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, साथ ही शरीर के संतुलन को बनाए रखने के लिए ज़रूरी है। प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है।
अक्सर लोग मानते हैं प्रोटीन के लिए अंडा सबसे बेहतर जरिया है लेकिन आप भी जानिए कुछ शाकाहारी खाद्य पदार्थ के बारे में जिनमे सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है।
सबसे ज्यादा प्रोटीन वाले शाकाहारी खाद्य पदार्थ
सोयाबीन –
सोयाबीन, मीट और अंडे से भी ज्यादा प्रोटीनयुक्त आहार है, प्रोटीन के अलावा सोयाबीन विटामिन ‘बी’ कॉप्लेक्स विटामिन ‘ई’ और खनिज पदार्थों से भरपूर होता है। इसके अलावा सोयाबीन फाइबर से भी भरपूर होता है। 100 ग्राम सोया चंक्स में करीब 50 ग्राम प्रोटीन होता है।
पनीर – दूध से बने सभी प्रोडक्ट स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं जो हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करते हैं। पनीर भी दूध से ही तैयार होता है और इसमें प्रोटीन, कार्ब और फैट पाया जाता है। 100 ग्राम पनीर में 18 ग्राम के आस पास प्रोटीन होता है।
मूंग की दाल – मूंग की दाल प्रोटीन की कमी पूरी करने का एक सस्ता साधन है क्योंकि मूंग की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है। सिर्फ 100 ग्राम मूंग की दाल में करीब 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
बादाम – बादाम बेहतरीन किस्म के फैट के साथ साथ भरपूर प्रोटीन से युक्त होता है। 100 ग्राम बादाम में लगभग 21 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन भी होता है।
काजू – यूँ तो काजू के कई फायदे हैं और ये वजन बढ़ाने के लिए भी सहायक है साथ ही ये प्रोटीन से भरपूर होता है। सिर्फ 100 ग्राम काजू में करीब 553 कैलोरी, 44 ग्राम फैट और करीब 18 ग्राम प्रोटीन होता है।
दूध – दूध ना सिर्फ शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी कर हड्डियां मजबूत करता है बल्कि ये प्रोटीन से भी भरपूर होता है। एक लीटर दूध में करीब 40 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
अंकुरित अनाज – अंकुरित अनाज भी प्रोटीन सेवन का एक बेहतरीन जरिया है। एक कप अंकुरित अनाज में करीब 15 ग्राम प्रोटीन होता है।
मूंगफली – यूँ तो मूंगफली में फैट पाया जाता है लेकिन ये प्रोटीन से भरपूर होती है। सिर्फ 100 ग्राम मूंगफली में करीब 26 ग्राम प्रोटीन होता है।
चना – चना ना सिर्फ प्रोटीन बल्कि फाइबर से भी भरपूर होता है, इसे भिगोकर, उबाल कर या फ्राई करकर भी खा सकते हैं। 100 ग्राम चने में करीब 15 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
दही – दूध से बनी हर चीज़ में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है और इसीलिए दही भी प्रोटीन का एक बेहतर जरिया है। 100 ग्राम दही में करीब 11 ग्राम प्रोटीन होता है।
ब्रोकली – एक कप ब्रोकली में 3 ग्राम प्रोटीन होता है। ब्रोकली में विटामिन के, सी और फाइबर भी होता हैं। इसके आलावा पालक, मक्का, अमरुद, कटहल, किशमिश, खुबानी आदि में भी अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440