जानें पानी के पाचन में कितना समय लगता है? हमारी बॉडी पानी सोखती है या इसे पचाती है

खबर शेयर करें

Know how long it takes for digestion of water? our body absorbs water or digests it

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ऑक्सीजन के बाद हमारी लाइफ के लिए सबसे जरूरी चीज है पानी। भोजन के बिना व्यक्ति काफी समय तक जीवित रह सकता है लेकिन पानी के बिना ऐसा बिल्कुल संभव नहीं है। हमारे शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है। यही वजह है कि जब हम कम मात्रा में पानी पीते हैं तो शरीर पर इसका असर जल्द दिखाई देने लगता है। होंठ सूखने लगते हैं और स्किन का ग्लो फीका पड़ जाता है।

पानी भले ही टेस्टलेस लगता हो लेकिन हर जगह के पीने योग्य पानी का अपना अलग स्वाद होता है और साथ ही मिनरल वैल्यू भी होती है। जो इस पानी को मिनरल्स की मात्रा के हिसाब से कम या ज्यादा हेल्दी बनाती है। हम जो पानी पीते हैं, उसे मुख्य रूप से तीन तरीकों से पीते हैं। जैसे, साधारण तापमान पर, गुनगुना करके या फिर फ्रिज में ठंडा करके। पानी का टैंप्रेचर बदलने के साथ ही इसके गुण और इसके डायजेशन का समय भी बदल जाता है। यहां आपको इसी बारे में बताया जा रहा है कि कब कौन-सा पानी पीने से फायदा होता है और किस पानी को पचने में कितना समय लगता है…

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद अपनाओ विकार मिटाओ

पानी को डायजेस्ट होने में कितना समय लगता है?

  • जब आप गुनगुना पानी पीते हैं तो इसे पचने में एक मुहूर्त लगता है। एक मुहूर्त का समय 48 मिनट होता है।
  • उबालकर ठंडा किया गया पानी पीने पर इसके पाचन में डेढ़ घंटे का समय लगता है। लगभग इतना ही समय सामान्य तापमान का पानी पचने में भी लगता है।
  • ठंडा पानी पीने पर इसके पाचन में करीब 3 घंटे का समय लगता है। अब आपको समझ आया कि ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट ठंडा पानी या चिल्ड वॉटर पीने को क्यों मना करते हैं!

कब पीना चाहिए कैसा पानी?

  • खाना खाने के तुरंत बाद यदि पानी पीना है तो आपको गुनगुना पानी पीना चाहिए। क्योंकि इस समय पर ताजा पानी या ठंडा पानी पीने से पाचन पर बुरा असर पड़ता है। ब्लोटिंग या इनडायजेशन की समस्या हो सकती है।
  • सुबह खाली पेट पानी पीना हो तो गर्मियो में ताजा पानी और सर्दियों में गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत करनी चाहिए।
  • एक्सर्साइज करने के बाद या रनिंग के बाद जब तेज प्यास लग रही हो तो आपको गुनगुना पानी या ताजा पानी पीना चाहिए। कोल्ड वॉटर ना पिएं। तेज धूप से आने के बाद भी यही नियम फॉलो करें।
  • जब घर के अंदर ही हों और तेज प्यास लगी हो तो आप चिल्ड पानी पी सकते हैं। यात्रा के दौरान चिल्ड पानी पीने का मन है तो पहले आधा गिलास ताजा पानी पिएं और फिर चिल्ड वॉटर लें। ऐसा करने से शरीर में पानी की पूर्ति भी हो जाएगी और ठंडक भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें -   जायसवाल महिला समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, लगभग 100 मरीजों को मिला लाभ

पानी पीने का सही तरीका क्या है?
पानी को हमेशा बैठकर तही पीना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से यह पेट में अपने पाचन की जगह तक सही चौनल्स से होकर पहुंचता है। अब आप कहेंगे कि खड़े होकर पानी पिएंगे तो कौन-सा ये पानी पेट की जगह पैरों में पहुंच जाएगा! आपकी बात सही है कि पानी पैरों में नहीं पहुंचेगा लेकिन जब ये अपने सही चौनल्स को फॉलो नहीं करेगा तो आपके जॉइट्स में दर्द शुरू होने की वजह बन जाएगा। (साभार)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440