समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सरसों के तेल का यूज़ हम भारतीय लंबे समय से करते हुए चले आ रहे हैं। ये सिर्फ खाने के स्वाद को नहीं बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी इसका इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। सरसों के तेल की फायदे की बात करें तो इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो सेहत को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। वहीं इसमें सैचुरेटेड फैट, फाइबर, प्रोटीन, अनेकों माइक्रो नुट्रिएंट्स होते हैं जो सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। इसका रोजाना सेवन आपके वजन को कंट्रोल,हार्ट को स्वस्थ और इम्युनिटी बूस्ट करने का काम कर सकता है।
तो चलिए जानते हैं सरसों के तेल से होने वाले इन महत्वपूर्ण फायदों के बारे में
दांत संबंधी समस्याएं
सरसों के तेल का इस्तेमाल दांत संबंधी समस्याओं को कम करने में लाभदायक हो सकता है। सरसों के तेल को यदि आप हल्दी के साथ इस्तेमाल करते हैं तो ये दातों से जुड़ी हुई कई समस्याओं को दूर करने में कारगर होता है। जैसे कि मसूड़े की सूजन, दातों में पीला पन आदि समस्यों को दूर करने में कारगर होता है। इसे आप हफ्ते में दो या तीन जरूर करें। ये दातों में हुए इन्फेक्शन की प्रॉब्लम से भी निजात दिलाने में सक्षम होता है।
इन्फेक्शन
सरसों का तेल इन्फेक्शन की समस्या को भी दूर कर सकता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल जैसे अनेकों तत्व मौजूद होते हैं। वहीं इसका इस्तेमाल सर्दी, सिर के दर्द जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाने का काम करता है। सिर दर्द होने पर आप हल्का सरसों के तेल को गर्म करके बालों में लगा सकते हैं। इससे काफी हद तक आपको आराम मिलेगा और आप रिलैक्स फील करेंगें।
जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द
सरसों के तेल को आप जोड़ों और मांसपेशियों में हो रहे दर्द से आराम पाने के लिए भी कर सकते हैं। यदि आपको ऐसी समस्या रहती है तो हल्का सा सरसों के तेल को गर्म करके नियमित रूप से हल्के हाथों से मारिश कर सकते हैं। ये शरीर में रक्त के संचार को सुधार करने का काम करता है। वहीं सरसों के तेल में ओमेगा 3 की भरपूर मात्रा भी पाई जाती है जो जोड़ों और मांसपेशियों में हो रहे दर्द को कम करने में आपकी मदद करती है।
त्वचा के लिए
सरसों के तेल में विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये विटामिन ई स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। इसके रोजाना सेवन सिर्फ शरीर को ही फायदा नहीं मिलता बल्कि स्किन में भी ये ग्लो लेकर आने का काम करता है। ये आपकी स्किन को नेचुरल रूप से ग्लोइंग बना के रखने में मदद करता है।
अस्थमा
अस्थमा की समस्या श्वास से जुड़ी एक समस्या है। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार ये बात पता चली है कि सरसों के तेल में सेलेनियम पाया जाता है जो कि अस्थमा के प्रभाव को कम करने में काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। इसलिए अस्थमा के रोगी सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कीट निवारक का काम करता है
यदि आप सरसों के तेल को अपने शरीर में लगा लेते हैं तो ऐसे में कई सारे कीटाणु आपके शरीर से दूर रहते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में इन्फेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है, उस मौसम में आपको सरसों के तेल का उपयोग खाने के साथ-साथ स्किन के लिए करना चाहिए। ताकि ये एक प्रकार से कीट निवारक की तरह भी काम कर सके।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



