जानिए घर के इन 4 वास्तु दोषों से कहीं आप भी तो नहीं परेशान

खबर शेयर करें

आपके वैवाहिक जीवन को कई वर्ष बीतने के बाद भी अगर आपको बच्चा नहीं हो रहा है तो यह वास्तु दोष का भी कारण हो सकता है। आप चाहे जितने प्रयास कर लो अगर आपके घर का यह वास्तु दोष ठीक नहीं होगा तो आपके यहां किलकारी नही गुंजेगी।

समाचार सच । अकसर हमारे घर में कई छोड़ी-बड़ी परेशानियों रहती हैं। जिन्हें हम भाग्य को दोष देकर नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन आप अनजाने में यह भूल जाते हैं कि आपकी इन परेशानियों का मुख्य कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। घर में ऐसे कई वास्तु दोष होते हैं जो परेशानियों का मुख्य कारण बनते हैं अगर इनका निराकरण समय पर नहीं किया जाए तो यह भविष्य में बड़ी परेशानी का कारण बनते हैं। हम सब की यही चाह रहती है कि हम घर में बिना परेशानियों के जीवन व्यतीत करें। आज आपको हम चार ऐसे वास्तु दोष बताने जा रहें हैं जो आपकी परेशानियों के मुख्य कारण बनते हैं।

इस वजह से रहती है आपकी आर्थिक स्थिति खराब : घर के एक वास्तु दोष के कारण आपके समक्ष कोई ना कोई परेशानी रहती है। अगर आपकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है या अच्छी नहीं रहती है तो वास्तु अनुसार इसका कारण नैऋत्य कोण में घर का मुख्य द्वार नहीं होना है। इसके लिए आपको मुख्य द्वार सही करवाना होगा और दक्षिण-पश्चिम दिशा के मध्य द्वार का स्थान करना होगा। इन्ही दिशा को नेऋत्य कोण कहा जाता है।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस वजह से आप दबे रहते है कर्ज तले : आप कितनी भी कमाई कर रहें हो लेकिन आप कर्ज से मुक्त नहीं हो पा रहें हैं तो इसका कारण भी वास्तु दोष है। इस परेशानी का मुख्य कारण आपका वायव्य कोण में दोष हो सकता है। इसका समाधान आपको जल्द से जल्द करवाना होगा और इसी दोष के कारण आपके संबंध अपने मित्रों, रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों से अच्छे नहीं होंगे ।

इस वास्तु दोष के कारण घर में नही गूंजती है किलकारी : आपके वैवाहिक जीवन को कई वर्ष बीतने के बाद भी अगर आपको बच्चा नहीं हो रहा है तो यह वास्तु दोष का भी कारण हो सकता है। आप चाहे जितने प्रयास कर लो अगर आपके घर का यह वास्तु दोष ठीक नहीं होगा तो आपके यहां किलकारी नही गुंजेगी। यह वास्तु दोष आपके मकान के मध्य का भाग सही ना होना या उठा हुआ होने से उत्पन्न होता है। इसलिए आपको अपने घर के इस भाग को जल्द से ठीक करवाना होगा। जिससे आपकी यह समस्या खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस वास्तु दोष से रूक जाते है आपके बने बनाए काम : आपके बने बनाए काम अगर रूक रहें है या वे पूरे नहीं हो रहे हैं यह भी एक वास्तु दोष का कारण है। यह वास्तु दोष एक गंभीर दोष है जो आपको विनाश की और भी ले जा सकता है। आपके घर के मध्य में भारी सामान, सीढ़िया, शौचालय होने पर इस तरह की परेशानियों आपको परेशान कर रही है। आप इस स्थान को तुरंत ही सही करवाइए जिससे जल्द ही समस्या का अंत हो जाएगा एवं आपके घर के बह्म स्थान का दोष निवारण हो जाएगा। (प्रस्तुति: आचार्य तारा दत्त जोशी)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440