जानें आयुर्वेद के अनुसार बला के पौधे के औषधीय गुण, इसके फायदे-नुकसान

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आपने कई बार अपने आसपास बला देखा होगा, लेकिन इसकी जानकारी न होने की वजह से इसे पहचान नहीं पाए होंगे। बला एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसके इस्तेमाल से आप शारीरीक और मानसिक समस्याओं को दूर कर सकते हैं। यह अर्थराइटिस से लेकर स्किन डिजीज को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा बला के इस्तेमाल से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। आज हम इस लेख में बला से शरीर को होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे।

बला के फायदे
सिर की समस्याएं होंगी दूर
सिर में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए बला का इस्तेमाल करें। इसकी जड़ और बेल से तैयार काढ़ा डैंड्रफ और स्कैल्प पर होने वाली बैक्टीरियल समस्याओं को दूर कर सकता है। इसका इस्तेमाल आप घी में मिक्स करके लगा सकते हैं। यह आपके वात रोग को दूर कर सकता है।

आंखों की परेशानी को दूर करने के लिए बला का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए बला के पत्तों को पीस लें। अब इसकी टिकिया बनाकर आंखों के ऊपर रखें। बाद में किसी कपड़े की मदद से इसे साफ कर लें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   दुर्घटना में मृत युवक के वाहन से मोबाइल-अंगूठी चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

छाती की सूजन करे कम
सीने की सूजन को कम करने के लिए बला के पौधों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए बला के जड़ को पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा हींग मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपनी छाती पर लगाएं। इससे सीने में होने वाली सूजन कम हो सकती है।

खांसी का करे इलाज
खांसी की परेशानी को दूर करने के लिए बला का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए बला की पत्तियों को पीसकर इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स कर लें। इससे खांसी की परेशानी दूर होगी।

गले की परेशानी करे दूर
गले की परेशानी को दूर करने के लिए आप बला के पौधों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए बला में शहद, मिश्री और घी मिक्स कर लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे गले की परेशानी दूर होगी। साथ ही आपका अगर गला बैठा है, तो इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ें -   8 मार्च से बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

घेंघा में है लाभकारी
घेंघा रोगियों के लिए बला लाभकारी हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए बला की पत्तियों का रस हल्का सा गर्म करके रोजाना पिएं। इससे आपकी परेशानी दूर होगी।

डायबिटीज रोगियों के लिए असरदार
बला का पौधा डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए इसकी पत्तियों को पीसकर इसे आधे लीटर पानी में गर्म करके पिएं। सुबह शाम इस पानी का सेवन करने से डायबिटीज की परेशानी कंट्रोल हो सकती है।

प्रेग्नेंसी में असरदार
प्रेग्नेंसी में बला स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए बला की पत्तियों को घी में पका लें। अब इसे डिलीवरी के बाद दर्द से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे दर्द से काफी आराम मिलेगा।

बला के नुकसान
बला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। हालांकि, इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लें। अधिक मात्रा में बला का इस्तेमाल करने से आपको एलर्जी की शिकायत हो सकती है। इसके कारण आपको दस्त, उल्टी और स्किन पर रैशेज की परेशानी होने की संभावना हो सकती है।

नोट: बला स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होती है। हालांकि, इसका इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440