जानिए आज क्या रहेगा उत्तराखंड के मौसम का हाल, 2 मिनट में पढ़िए पूरी ख़बर…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बनी हुई है। लेकिन 18 फरवरी से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। रात और दिन का तापमान भी सामान्य होने लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 16 और 17 फरवरी को प्रदेश भर का मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। इसलिए अनुमान है कि 18 और 19 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। 18 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -   १२ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बता दें कि गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.7 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440