जानिए कौन से ऐसे शुभ काम हैं जिनकी मदद से कोई भी व्यक्ति भाग्यशाली बन सके

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हर व्यक्ति भाग्यशाली बनने की तमन्ना रखता है। इसके लिए वह कई जतन करता है लेकिन कई बार बहुत मेहनत करने पर भी उनका भाग्य उदय नहीं होता। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता हैं तो इस परेशानी को खत्म करने के लिए कुछ ऐसे उपाय है जो आपकी मदद कर सकते हैं। भोपाल के ज्योतिष पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों के दोष होते हैं तो भाग्य की मदद नहीं मिल पाती है और हर काम में आसानी से सफलता नहीं मिलती है। शास्त्रों में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं, जिन्हें नियमित रूप से करते रहने पर दुर्भाग्य दूर किया जा सकता है। जानिए कौन से ऐसे शुभ काम हैं जिनकी मदद से कोई भी व्यक्ति भाग्यशाली बन सकता है। आप भी जानें३

पहला काम
घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर खिड़कियों का होना दोषपूर्ण माना जाता है। इससे घर के मालिक की आर्थिक समस्याएं बढ़ती हैं। इन खिड़कियों के माध्यम से व्यक्ति का भाग्य हवा के साथ बह कर बाहर चला जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए खिड़कियों की चौखट पर गोल पत्तियां वाले पौधे का गमला रख दें या ऊपर खिड़की में टांग दें। साथ ही अमावस्या पर परिवार के मृत सदस्यों के लिए विशेष पूजा-पाठ करनी चाहिए। अमावस्या पर पितर देवता के लिए तर्पण करें।

यह भी पढ़ें -   १० मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

दूसरा काम
घर में रोज घर के कुल देवी की पूजा करनी चाहिए। मान्यता के अनुसार हर कुल की एक आराध्य देवी होती है। जिनकी आराधना परिवार के सभी लोगों को नियमित रूप से करनी चाहिए। विशेष तीज-त्योहारों पर अन्य देवी-देवताओं के साथ ही कुल देवी की भी पूजा करना न भूलें। कुल देवी की पूजा से सभी बाधाएं जल्दी दूर हो सकती हैं।

तीसरा काम
अपने घर या दुकान की तिजोरी या गल्ले में नीचे और ऊपर की ओर आइना लगाएं। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आमदनी अधिक होती है और पैसे भी कई गुना बढ़ जाते हैं। साथ ही गल्ले में चांदी या सोना का सिक्का रखना भी बहुत अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें -   १० मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

चौथा काम
घर आए गरीबों को धन का या अनाज का दान अवश्य करना चाहिए। कोशिश यही करनी चाहिए कि जो भी गरीब हमारे घर आता है, वह कभी खाली नहीं जाना चाहिए। दान करने से बड़ी-बड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

पांचवां काम
घर में तिरछा या घुमावदार चढ़ाव अच्छा माना जाता है। सीधे चढ़ाव पर ची का प्रवाह एकदम तेज होता है। इसे कम करने के लिए नीचे छह खोखली रॉड वाली एक पवन घंटी ( विंड चाइम) लटका देनी चाहिए। यह आगंतुकों के प्रवेश की सूचना देती है तथा गृह स्वामी को उनके प्रति सचेत करती है।

जरूर रखें इन बातों का ध्यान
आपको बता दें कि यहां बताए गए सभी शुभ कामों के साथ हमें गलत कामों से और गलत विचारों से भी बचना चाहिए। घर के बड़ों का सम्मान करें। बड़ों का सम्मान करने से लोगों के आधे कष्ट बिना किसी उपाय के दूर हो जाते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440