
समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी महानगर में कांग्रेस मुख्यालय स्वराज आश्रम में खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजित था। लेकिन यह खिचड़ी कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ गया। हुआ यूं नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व चेयरमैन रहे संजय किरोला और कालाढूंगी के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप सती ने वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह व नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
खिचड़ी कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश समेत कई नेताओं ने हिस्सा लेना था। जैसे ही प्रदेश प्रभारी कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पहुंचे वैसे ही संजय किरौला व दीप सती ने उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने पार्टी में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी होने का आरोप लगाया। इसे लेकर वहां काफी देर तक हंगामा भी हुआ। दोनों नेताओं का कहना था कि जो नेता हमेशा ही विरोध करते रहे, उन्हें बड़े पदों से नवाजा गया है, जबकि पार्टी के लिए रात-दिन काम करने वालों की अनदेखी की गई है। वहीं धारचूला विधायक हरीश धामी ने भी वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा होने की बात कही। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी संतुलित रूप से बनाई गई है। इसमें किसी की अनदेखी नहीं की गई है। सभी कार्यकर्ताओं को समान रूप से सम्मान दिया गया है। इसलिए सभी को पद स्वीकारते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कहा कि यदि किसी को कार्यकारिणी के गठन से नाराजगी है तो उसे बैठकर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रास्ते में विरोध कर इस्तीफा सौंप देना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। कहा कि प्रदेश की कार्यकारिणी में योग्य लोगों को शामिल किया गया है। इसमें किसी की अनदेखी नहीं की गई है। इधर इस हंगामे के बाद स्वराज आश्रम में खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















