समाचार सच, हल्द्वानी। किसान महासभा ने दूरस्थ वन खत्तों में कोविड टीकाकरण व शौचालय निर्माण की मांग उठाई है। इसे लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया है।
महासभा के संयोजक बहादुर सिंह जंगी ने जिलाधिकारी से कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को टीकाकरण ही एकमात्र विकल्प है। महासभा की पहल पर कुछ खत्तों में टीकाकरण हुआ है, लेकिन अभी भी हजारों लोग टीकाकरण से वंचित हैं। इसी तरह स्वच्छता अभियान के तहत पूरे जिले में जरूरतमंद गरीब लोगों के लिए शौचालय निर्माण किया गया, लेकिन खत्तावासियों को इसका भी लाभ नहीं मिला है। लिहाजा इस दिशा में जल्द सकारात्मक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
इस पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आश्वासन दिया कि कोविड टीकाकरण पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए सभी खत्तों में यथा शीघ्र टीकाकरण किया जायेगा। साथ ही वन खत्तों में शौचालय निर्माण के मामले को भी प्राथमिकता दी जाएगी। ज्ञापन देने में बहादुर सिंह जंगी के साथ भाकपा (माले) जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय भी शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












