समाचार सच, हल्द्वानीं। जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने बनभूलपुरा चिकित्सालय में कोविड वैक्सीनेशन का स्थलीय मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश चिकित्सा टीमों के साथ ही सिटी मजिस्टेट, उपजिलाधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मे शतप्रतिशत लोगों को वैक्सीनेशन कराने हेतु जनजागरूकता कराई जाए तथा घर-घर जाकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए।
जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने कहा कि जल्द से जल्द वैक्सीनेशन के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना प्राथमिकता है। उन्होंने आगामी 5 सितंबर तक कोविड-19 वैक्सीनेशन की पहली डोज़ का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जनपद में 84 वैक्सीनेशन साइडो (सेन्टरों) पर कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन हेतु स्टाफ की कमी होने पर निजी अस्पतालों के मेडिकल स्टाफ को वैक्सीनेशन के काम में लगाया गया है साथ हीं अन्य विभागों के स्टाफ को भी वैक्सीनेशन के काम में लगाया गया है ताकि जनपद मे 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं व वृद्व जनों का निर्धारित समयावधि में कोविड वैक्सीनेशन किया जा सके। निरीक्षण दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिह के साथ चिकित्सक एवं चिकित्सा स्टाफ मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















