हल्द्वानी में कुमाऊं आयुक्त ने पकड़ी अवैध रूप से संचालित हो रही पेंट फैक्ट्री, संबंधित अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कुमांऊ आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को यहां हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही पेंट फैक्ट्री को पंकड़ा है। आपको बता दे कि जनता मिलन में आई शिकायत के बाद उक्त एक्शन कुमांऊ आयुक्त ने लिया है। आयुक्त ने मौके पर फायर एवं जीएसटी विभागों के अधिकारियों को तलब कर फायर विभाग एवं जीएसटी अधिकारियों को तत्काल जंाच करने के निर्देश देते हुए कहा कि संगीन मामला बनता है तो एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाया जायेगा। उन्होंने तत्काल रिहायशी इलाके में फैक्ट्री के संचालन को बन्द करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

जनता मिलन मंे शिकायत आई थी कि रामपुर रोड स्थित रिहायशी क्षेत्र में पेंट फैक्ट्री संचालित हो रही है। जिस पर शनिवार की शाम को आयुक्त द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि अवैध रूप से पेंट फैक्ट्री संचालित हो रही थी। उन्होंने पाया कि पुराने पेंट को एक्सपारी डेट के माल को नये पैकिंग कर बेचा रहा था, जो मेटेरियल इस्तेमाल हो रहा था वह बहुत ज्वलनशील था साथ ही एसिड का स्टोरेज भी मिला। फायर डिपाटमेंट से एनओसी नहीं ली गई साथ ही जीएसटी के बिलों में भी छेडछाड की गई थी। तथा पंजीकरण भी मौके पर फैक्ट्री के स्वामी द्वारा नही दिखाया गया। जिस पर कुमांऊ आयुक्त दीपक रावत ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए तत्काल जांच की जाए और ंगीन मामला बनता है तो एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाया जायेगा। साथ ही उन्होंने तत्काल रिहायशी इलाके में फैक्ट्री के संचालन को बन्द करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -   202 ग्राम चरस संग दो तस्कर दबोचे, स्कूटी जब्त
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440