कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बागेश्वर भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी को दिए यह निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, बागेश्वर। बागेश्वर जिले के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जिले के सीमांत क्षेत्रों का दौरा किया। अपने भृमण के दौरान वो पिण्डारी ग्लेशियर क्षेत्र के अन्तिम गाँव खाती पहुॅचे। जहां कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने जिलाधिकारी बागेश्वर रीना जोशी के साथ मिलकर मल्ला दानपुर के क्षेत्रवासियों की जन समस्यायें सुनी व क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ाने हेतु सुझाव भी मांगे। बागेश्वर जिले के पिण्डारी गिलेशियर रूट निरीक्षण के दौरान कमिश्नर रावत ने लोक निर्माण विभाग को खाती से पिण्डारी तक मोटर मार्ग और पैदल मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त है, उसे ठीक करने के निर्देश दिए है, साथ ही जिलाधिकारी बागेश्वर रीना जोशी को संचार व्यवस्था को सुचारू करने व खाती पिण्डारी मार्ग पर पेयजल व शौचालय व्यवस्था किये जाने, सुन्दरढुंगा ट्रेक के रूट की मरम्मत, नये ट्रैक रूट विकसित करने के साथ ही इण्टर कालेज खाती में नियमित प्रधानाचार्य नियुक्त करने व शिक्षकों की तैनाती कराने के भी निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440