कुमाऊँ कमिश्नर ने प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर मण्डल के जिलाधिकारियों से वीडियो के माध्यम से की बैठक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबन्ध को लेकर कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी कैम्प कार्यालय से मण्डल के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली। वीसी लेते हुए मण्डलायुक्त ने मुख्य नगर आयुक्त हल्द्वानी को शहर के खुले में यत्र-तत्र पडे़ हुए कूडे व डम्पिंग जोन को चिन्हित कर एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही के निर्देश दिए। कहा कि एक सप्ताह बाद मेरे द्वारा स्वंय भी शहर का निरीक्षण किया जाएगा।
वीसी लेते हुए मण्डलायुक्त ने समस्त डीएम को अपने जनपद के खुले में सड़क के किनारे पड़ी पॉलीथीन, कूडे के ढेर को चिन्हित कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि पॉलीथीन के प्रयोग पर पूर्णतः रोक के लिए आवश्यक है कि जिला प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर पॉलीथीन आपूतिकर्ता पर कार्रवाई करें। इससे पॉलीथीन आपूर्तिकर्ता की चेन टूटेगी व छोटे दुकानदारों को पालिथिन की आपूर्ति भी नहीं हो पाएगी।
मण्डलायुक्त ने कुमाऊं के समस्त जिलाधिकारियों को कबाड़ की दुकानों को शहर व आबादी क्षेत्रों से बाहर करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर में कबाड़ की दुकानें अवैध रूप से स्थापित की गई है जिन्हें हटाया जाना नितान्त आवश्यक है। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि समस्त थानाध्यक्षों को तीन दिन के भीतर कारवाई के निर्देश दिए गए है। मण्डलायुक्त ने कहा कि कबाड़ व्यवसायी शहर व आबादी क्षेत्रों से इतर अपना व्यवसाय करें।
मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रायः सभी जगह देखने में आता है कि प्राइवेट व्यक्ति द्वारा निर्माण सामाग्री को सड़क के किनारे रखकर अपने आवासीय व व्यवसायिक भवनों का निर्माण किया जाता है जिससे यातायात बाधित होता है। सड़को के किनारे पडी निर्माण सामाग्री पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित लोगों के विरूद्व चालानी कारवाई के भी निर्देश दिए। वीसी में जिलधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष चौहान, बागेश्वर रीना जोशी, चम्पावत नरेन्द्र सिंह भण्डारी, अपर आयुक्त जे एस नग्नयाल, प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के रिजनल अधिकारी डॉ डी के जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजा ‘आजा मां’ का जयकारा! 33वें भव्य जागरण में झूम उठा पूरा शहर, फूलों से सजा हिमालय फार्म बना दिव्य दरबार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440