कुमाऊं आईजी डॉ0 नीलेश आनन्द भरणें ने निर्धन परिवार के स्कूली बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, खिलाया केक तो खिल उठे चेहरे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड के कुमाऊं पुलिस महानिरीक्षक डॉ0 नीलेश आनन्द भरणें की अनोखी पहल से निर्धन परिवार के बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान। जी हां गुरूवार 22 जून को कुमाऊं आईजी डॉ0 भरणें ने अपने जन्मोत्सव पर दिन की शुरुआत मंदिर में पूजा-अर्चना से की, इसके बाद महानगर के बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति के गरीब असहाय स्कूली बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और बच्चों को उपहार के रूप में जूस, कॉपी व पेंसिल दी।

इस दौरान बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति में मौजूद गरीब बस्ती के बच्चे बेहद उत्साहित दिखे, उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशियों से खिल उठे, और बच्चों ने कुमाऊं आईजी को बधाईयां भी दी। इस बारे में आईजी डॉ0 भरणें ने बताया कि विभागीय कार्य से बचे हुए समय पर आज हमने अपने जन्मोत्सव के अवसर पर दिन की शुरुआत मंदिरों में पूजा अर्चना से की हैं, उसके बाद हम बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति, विरांगना समिति तथा निर्मला कॉवेन्ट स्कूल के समीप गरीब बस्ती के बच्चों के बीच जाकर जन्मोत्सव मनाया, बच्चे ऐसे कार्यक्रम में बेहद उत्साहित होते हैं।
उनका कहना था कि यही वजह है कि हम अपनी खुशियों को बच्चों के साथ बांटे, इनमें कुछ ऐसे बच्चे भी शामिल थे जो छोटे-छोटे उपहार और मिठाइयां कापी-पेंसिल पाकर बहुत खुश नजर आये, और जब हम किसी दूसरे की मदद करते हैं तो उसमें हमें भी बेहद खुशी होती है, हमारा यही मैसेज है कि लोगों को हमेशा एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में 434 ग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार, अल्टो कार भी सीज

इससे पूर्व समिति के बच्चों ने स्वागत गीत और देश भक्ति गीत से आईजी डॉ0 भरणें को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति की संचालिका श्रीमती पार्वती किरौला ने जन्मदिन की बधाई दी और सम्मान पटिका पहना कर आईजी को सम्मानित किया और पौधे का गमला उपहार स्वरूप भेंट किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, जीएस किरौला, वरिष्ठ पत्रकार गिरीश गोस्वामी, नीरू भल्ला, समाजसेवी भारती पंत, प्रीति बिष्ट, सुशील शर्मा, मिथुन जायसवाल व पुष्पा सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440