हल्द्वानी में दो दिवसीय शरदोत्सव मेले के पहले दिन कुमाऊंनी संस्कृति की रही धूम, झूमने को मजबूर हुए दर्शक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री राधा कृष्ण महिला विकास समिति के द्वारा दो दिवसीय शरदोत्सव मेले के पहले दिन कुमाऊंनी संस्कृति की धूम मची। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा कुमाऊंनी गानों पर दी गयी प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपक प्रज्वलन से की गई।

कार्यक्रम में समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की खाने एवं पहाड़ी सामग्री की स्टॉल लगाई गयी थी। जिसका सभी आगुन्तकों ने लुफ्त उठाया। इधर सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीप्ति पब्लिक स्कूल, सावित्री पब्लिक स्कूल, सी.पी.एस किड्स स्कूल, सागर किड्स केयर गार्डन स्कूल, सिल्वरस्टोन पब्लिक स्कूल, पी. डी.मेमोरियल स्कूल, राधिका डांस अकैडमी के बच्चों ने अपनी कला का खूबसूरत प्रस्तुति दी।
समिति के अध्यक्ष श्रीमती राधा चौधरी ने सभी आगुन्तकों का आभार जताते हुए बताया कि कार्यक्रम उद्देश्य हमारी कुमाऊं की संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि कल शनिवार को भी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित जोशी, शोभा बिष्ट, महेश कांडपाल, संदीप भैसोड़ा, जितेंद्र मेहता, संदीप बिनवाल, सहित समिति के सभी सदस्य ज्योति मेहता, नीलू नेगी, दीपा सामंत, कुसुम चौधरी, मधु रावत, सुनीता चिलवाल, मधु बिष्ट, विजयलक्ष्मी खड़का आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नीरज तिवारी के द्वारा किया गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440