गौलापार उत्तरायणी कौतिक मेले में दिखी कुमाऊंनी संस्कृति की बहार, कुमाऊंनी गानों पर खूब झूमे लोग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/गौलापार। सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच गौलापार-चोरगलिया के तत्वावधान में गौलापार स्थित श्री रामजी मैरिज हॉल में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले में कुमाऊंनी संस्कृति की बहार दिखायी दी।

पारंपरिक रंगाली पिछौड़ा में सजी धजी महिलाओं ने ‘खोल दे माता खोल भवानी धार में किवाड़’ झोड़ा गायन कर महोत्सव में चार चांद लगा दिए। महोत्सव में रक्तदान शिविर भी का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।

महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों की टोलियां व क्षेत्रवासी उत्तराखंड की विभिन्न पारम्परिक वेशभूषा में शामिल रहे। वहीं मेले उत्तराखंडी सामानों के साथ-साथ अन्य वस्तुओं व खान-पान के स्टाल भी लगाए गए थे। जिसमें खरीददारी के लिये लोगों की भारी भीड़ देखी गयी। वहीं महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के साथ-साथ लोग मेले का भी आनंद लेते हुए नजर आए।

मेले के मुख्यअतिथि लालकुआं विधायक डॉ0 मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद दुर्गापाल मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा की आज के दौर में जहां युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को भूलती जा रही है ऐसे में इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए। महोत्सव के संयोजक पूर्व बीडीसी मेम्बर अर्जुन सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम को सराहने के लिए धन्यवाद करते हुए अगले साल महोत्सव को और भी भव्य रूप देने की बात की।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान लीला बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य विद्या लोशाली, समीर बोरा, भैरव देवत हरीश भाकुनी, महेंद्र बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट समेत भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440