कांग्रेस के विशेष आमन्त्रित सदस्य कुंवर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी नसीहत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमन्त्रित सदस्य हुकुम सिंह कुंवर ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नसीहत देते हुए कहा है कि वे पार्टी में आपसी लड़ाई के बजाय सरकार की नाकामी के खिलाफ लड़े और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे आये।

बुधवार को जारी प्रेस बयान में बोलते हुए श्री कुंवर ने कहा कि अगर गुटबाजी में अंकुश न लगा तो इसके घातक परिणाम होंगे। जिस पार्टी में अनुसाशन नहीं रहता वह पार्टी हो या संगठन समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सत्ता के खिलाफ संघर्ष के लिए सब एकजुट हो जाएं। कुंवर ने कहा कि पदों के बटवारे भाई भतीजा के बजाय योग्यता के आधार पर होना चाहिए। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं के मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बैंक्वेट हॉल स्वामी अरुण बिष्ट की कार में संदिग्ध मौत, अस्पताल के पास खड़ी गाड़ी से मिला शव

कुंवर ने वर्तमान में कांग्रेस में चल रहे घमासान पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इसका लाभ सत्ता पक्ष को मिल रहा है। उन्होंने कहा की पदों की लड़ाई की बजाय कांग्रेस को संगठन व कार्यकर्ताओं की मजबूती की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विवादित बयानबाजी से बचने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड में कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर तक है पर उनको जोड़ने की आवश्यकता है, पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   डंपर के नीचे समाई ज़िंदगी, लालकुआं हाईवे हादसे ने दहला दिया इलाका, युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

उनका कहना था कि उन्होंने कांग्रेस आला कमान से मिलने का समय लिया है। वह राज्य के वर्तमान हालातों से हाईकमान को अवगत कराएंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440