खाने में फाइबर की कमी, कम पानी पीना और किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी ना होने पर कब्ज जैसे समस्या उत्पन्न हो सकती है, कुछ घरेलू उपाय जो पेट में जाते ही आंतों को करेंगी साफ

खबर शेयर करें

Lack of fiber in food, drinking less water and lack of any kind of physical activity can cause problems like constipation, some home remedies that will clean the intestines as soon as they enter the stomach.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कब्ज एक बहुत आम समस्या है जिससे आए दिन कोई न कोई पीड़ित रहता है। कब्ज का सबसे बड़ा कारण खाने में फाइबर की कमी, कम पानी पीना और किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी में शामिल नहीं रहना है। कब्ज होने पर मल ठोस या कड़क हो जाता है, जो बाहर नहीं निकल पाता है। एक या दो दिन स्टूल पास नहीं होना दिक्कत की बात नहीं है लेकिन अगर यह समस्या इससे ज्यादा दिनों तक बनी हुई है, तो यह गंभीर कब्ज का संकेत है।

कब्ज को हल्के में लेना आपको भारी पड़ सकता है। कई बार पुरानी कब्ज बवासीर, भगंदर, फिशर या आंतों की गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। कब्ज का इलाज क्या है? कब्ज से राहत पाने के लिए कई दवाएं और इलाज मौजूद हैं लेकिन आप इस समस्या से घर पर ही कुछ उपायों से राहत पा सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा आपको कुछ ऐसी नैचुरल रेमेडीज बता रही हैं, जो पुरानी से पुरानी कब्ज को आसानी से तोड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

कब्ज के लिए घरेलू उपाय

दही, अलसी के बीज का पाउडर
दही में प्रोबायोटिक होता है जिसे बिफीडोबैक्टीरियम लैक्टिस कहा जाता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है। अगर बात करें अलसी की तो इसमें घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं। घुलनशील फाइबर पानी में घुल जाता है, जिससे मल नरम हो जाता है और आसानी से निकल जाता है।

आंवला जूस
आंवला सिर्फ कब्ज से ही राहत नहीं देता है बल्कि इसमें कई स्वास्थ्य समस्याओं को खत्म करने की क्षमता है। 30 मिली आंवले के जूस को सुबह बासी मुंह एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से पाचन को बढ़ावा मिलता है और कब्ज से राहत मिलती है।

जई का चोकर
जई के चोकर में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों भारी मात्रा में पाए जाते हैं। यह दोनों तत्व कब्ज से राहत देने और आंतों के कामकाज में सुधार करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

घी, दूध
घी ब्यूटिरिक एसिड का एक बढ़िया स्रोत है, जो आंतों के चयापचय में सुधार करता है और मल की गति में मदद करता है। रात को सोते समय एक कप गर्म दूध में 1 चम्मच घी मिलाकर सुबह के समय कब्ज को कम करने का एक प्रभावी तरीका है।

हरे पत्तेदार साग
पालक, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, और ब्रोकोली जैसे हरे पत्ते न केवल फाइबर से भरे होते हैं बल्कि इनमें फोलेट और विटामिन सी और के भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह सभी तत्व आंतों के कामकाज को बढ़ावा देने में सहायक हैं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
कब्ज से बचने या राहत पाने का सबसे सस्ता और सरल उपाय है खूब पानी पीना। पानी के अलावा अन्य तरल पदार्थ कब्ज में सुधार करते हैं। कुल मिलाकर फाइबर वाली चीजें और पानी का सेवन कब्ज से छुटाकारा पाने का सबसे बढ़िया उपाय है।

नोट: यह केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440