लालकुआं भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने जिला पंचायत सदस्य के पद से दिया इस्तीफा

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/लालकुआं। लालकुआं सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने जिला पंचायत सदस्य के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की सबसे हाट सीट में लालकुआं पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को हराया है। उन्होंने नैनीताल पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तौलिया को जिला पंचायत सदस्य के पद से अपना इस्तीफा सौंपा है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य सदस्यों ने विधायक बनने पर डॉ मोहन बिष्ट का स्वागत किया, जबकि जिला पंचायत सदस्य से उनको विदाई दी। विधायक मोहन बिष्ट ने बताया कि उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। अब छह माह के भीतर जिला पंचायत सदस्य के लिए उपचुनाव होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या ने अस्पताल से दिया बयान, बोलीं- निष्पक्ष जांच पर भरोसा; 210 करोड़ के आरोप पर भी किया पलटवार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440