लालकुआं पुलिस ने 13.70 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Lalkuan police arrested with 13.70 grams of smack

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुंआ। लालकुंआ थाना पुलिस ने नशाखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत एसपी सिटी हरबंश सिंह के दिशा निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती संगीता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं डीआर वर्मा के कुशल नेतृत्व में एसआई त्रिभुवन सिंह, का0 चन्द्रशेखर, संदीप राय के साथ वाहन चेकिंग के दौरान रुद्रपुर से स्कूटी द्वारा स्मैक की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को शनिवार की शाम वन विभाग बेरियर से 50 मीटर आगे हल्दूचौड़ की तरफ से अभियुक्त धर्मेंद्र कोहली उर्फ टोनी पुत्र ओम प्रकाश नि0 वार्ड नंबर 23 रमपुरा थाना रुद्रपुर को 13.70 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या यूके06बीएफ3979 को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें -   ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 12.20 ग्राम स्मैक के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को रू0 5000 का नगद पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की है। पकड़े गये अपराधी का आपराधिक इतिहास भी थाना रम्पुरा में दर्ज है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अनुशासनहीनता पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सख्त, हल्द्वानी महानगर इकाई के पदाधिकारी निलंबित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440