फर्जी कागजात तैयार कर किया भूमि पर कब्जा, पीड़ित ने ली पुलिस की शरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में भूमि धोखाधड़ी का एक और मामला प्रकाश में आया है। जालसालों ने फर्जी कागजात तैयार कर भूमि पर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं बेची गई भूमि की रकम भी हड़प ली गई। कार्यवाही की मांग को पीड़ित पुलिस की शरण में पहुंचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मानपुर उत्तर, रामपुर रोड निवासी कमलेश महाजन के अनुसार उसने वर्ष 2005 में अपनी पत्नी रेनू महाजन के नाम पर ग्राम जीतपुर नेगी में तीन बीघा जमीन सुयाल नामक व्यक्ति से खरीदी। उसका कहना है कि 5 फरवरी 2020 को जब वह प्लाट में गया तो देख कि उसमें ईंट व रेता रखा हुआ था।जानकारी जुटाने पर पता चला कि उक्त सामग्री मोहन सिंह जन्तवाल द्वारा डाली गई है। पुलिस के बुलाने पर मोहन, घ्मोहम्मद रिजवान अंसारी व जगदीश प्रसाद जोशी के साथ चौकी पहुंचा। जहां उसने बताया कि रिजवान के कहने पर उसने उक्त सामग्री प्लाट में डाली है। पीड़ित के अनुसार रिजवान ने साथियों के मिलकर उसकी पत्नी की फर्जी फोटो व हस्ताक्षर व इकरारनामा तैयार कर 21 दिसम्बर 2019 को भूमि पर कब्जा किया है। इतना ही नहीं पीड़ित ने रिजवान पर बेची गई भूमि की रकम हड़पने का भी आरोप है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440