नहीं रहे गायत्री शक्तिपीठ के भूमि दान दाता एवं पूर्व प्रधानाचार्य नवीन जोशी

खबर शेयर करें

-पूर्व प्रधानाचार्य के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर

समाचार सच, हल्द्वानी (अजय उप्रेती)। लालकुआं मां गायत्री के अनन्य भक्त जीआईसी हल्दूचौड़ से सेवा निवृत पूर्व प्रधानाचार्य नवीन चंद्र जोशी का विगत दिवस निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर पहुंचकर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार को धैर्य धारण करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Ad Ad

राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ से सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य गायत्री मां के अनन्य उपासक थे। हल्दूचौड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने मां गायत्री का शक्तिपीठ स्थापित करने के लिए अपनी जमीन दान स्वरूप भेंट कर दी और यहीं से गायत्री शक्तिपीठ निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया। नवीन चंद्र जोशी कभी-कभी विद्यालय में भी गायत्री शक्तिपीठ के परिजनों द्वारा अध्यात्म पर गोष्ठी करा कर बच्चों को संस्कारवान बनने की प्रेरणा देते रहते थे और जब कभी भी उन्हें समय मिला वे गायत्री शक्तिपीठ के हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देते रहे। हर किसी के सुख दुख में शरीक रहने वाले नवीन चंद्र जोशी जी क्षेत्र में गायत्री परिवार के अलावा अन्य लोगों में भी काफी लोकप्रिय थे। वर्तमान में वे कुछ वर्ष पूर्व से हल्द्वानी में अपने नवनिर्मित आवास में रहने लगे थे।

यह भी पढ़ें -   जनसेवा का दूसरा अध्यायः बेला तोलिया फिर मैदान में, हल्द्वानी की रामड़ी सीट से ठोकी दावेदारी

उनके निधन का समाचार मिलते ही पूर्व प्रधान बंशीधर भट्ट दुग्ध संघ के पूर्व प्रबंधक नारायण दत्त शर्मा आचार्य बृजेश जोशी समेत कई लोग उनके आवास पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

इधर पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने नवीन चंद्र जोशी जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है। वेदमाता मां गायत्री के शक्तिपीठ निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अखंड ज्योति युग निर्माण योजना समेत शांतिकुंज के साहित्य को जन जन तक पहुंचा कर युग निर्माण मिशन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें -   जनसेवा का दूसरा अध्यायः बेला तोलिया फिर मैदान में, हल्द्वानी की रामड़ी सीट से ठोकी दावेदारी

विधायक नवीन दुम्का, वरिष्ठ समाजसेवी पीतांबर दुम्का, यूसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन बिष्ट, ग्राम प्रधान रुकमणी नेगी, ग्राम प्रधान मीना भट्ट, पूरन जोशी, ग्राम प्रधान हेमा जोशी, निवर्तमान ग्राम प्रधान बीडी खोलिया, ग्राम प्रधान रोहित बिष्ट, ग्राम प्रधान पूजा दुम्का, निवर्तमान ग्राम प्रधान कैलाश दुम्का, एडवोकेट हरमोहन बिष्ट, रिंपी बिष्ट गायत्री शक्तिपीठ के रतन जी, बसंत पांडे रणजीत, उमेश दुमका, सुरेश उपाध्याय, राधेश्याम यादव, नवीन तिवारी, एडवोकेट मन्नू तुलेड़ा, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हल्दूचौड़ की प्रभारी डॉ मीरा जोशी, किशन नैनवाल, उमेश कबडवाल, व्यापार मंडल हल्दूचौड़ के अध्यक्ष चंद्रशेखर खोलिया समेत अनेक लोगों ने नवीन चंद्र जोशी जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440