भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन, यह हाईवे हुआ बंद…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन से लामबगड़ में बंद हो गया। गंगोत्री हाईवे पर भी आवाजाही ठप पड़ी है। रात की बारिश से जगह-जगह हुए भूस्खलन के कारण गंगोत्री हाईवे समेत कई संपर्क मार्ग बाधित हुए, जिन्हें सुचारू करने के लिए संबंधित सड़क निर्माण विभागों ने सुबह से ही मलबा हटाने का कार्य आरंभ कर दिया था। लेकिन अभी तक रास्ता नहीं खुल पाया है। रात को हुई बारिश के कारण भटवाड़ी ब्लॉक के स्वारीगाड़ क्षेत्र में भूस्खलन हुआ, जिसके चलते गंगोत्री हाईवे पर देर रात से ही यातायात ठप रहा। भूस्खलन के कारण जनपद के कमद अयारखाल, भेला टिपरी, धरासू जोगत, जसपुर, बड़ेथी, उडरी, भुक्की कुज्जन व धौंतरी सिरी मोटर मार्गों में भी वाहनों की आवाजाही बाधित रही। मार्गों को खोलने के लिए संबंधित सड़क निर्माण विभागों के कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बार-बार मौसम खराब होने के कारण कार्य प्रभावित होने से कई मार्ग अभी भी बंद पड़े हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि अधिकांश मार्गों पर यातायात पुनः बहाल कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंक फूड से दूरी, पौष्टिक आहार जरूरी… कमलुवागांजा में महिलाओं और बच्चों को बताए सेहतमंद जीवन के मंत्र
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440