उप निरीक्षक बलवन्त सिंह के पार्थिव शरीर को दी गई अंतिम विदाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना डालनवाला पर नियुक्त उप निरीक्षक बलवन्त सिंह की आरघर टी जंक्शन के पास अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए हदयघात से आकस्मिक मृत्यु हो गयी थी, जिन्हें मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा सीएमआई अस्पताल ले जाया गया था। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत द्वारा सीएमआई अस्पताल पहुँचकर घटना के संबंध में जानकारी ली तथा मौके पर उपस्थित मृतक उप निरीक्षक के परिजनों से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
आज मृतक उप निरीक्षक बलवन्त सिंह के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शोक सलामी देते हुए अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी द्वारा दिवंगत उप निरीक्षक बलवन्त सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना करते हुए 02 मिनट का मौन रखा गया तथा मौके पर उपस्थित दिवंगत उपनिरीक्षक बलवंत सिंह के परिजनों से संकट की इस घडी में पूरे पुलिस परिवार के उनके साथ खडे होने तथा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440