
समाचार सच, हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रवेशद्वार के हल्द्वानी महानगर में लक्ष्मी सिनेमा हाल ने अपना 66 साल का सफर पूरा करते हुए सिनेप्लेक्स के रूप में मंगलवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन नैनीताल यातायात एवं क्राइम एसपी जगदीश चन्द्र द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महानगर की जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं। लक्ष्मी सिनेप्लेक्स के एमडी सुरेश चन्द्र अग्रवाल ने इसे सुविधाओं के आधार पर कुमाऊं का सबसे बेहतरीन सिनेप्लेक्स बताया है।
महानगर के हिन्दू धर्मशाला चौराह स्थित लक्ष्मी सिनेप्लेक्स सिंगल स्क्रीन सिनेमा राज्य सरकार की सिनेमा उद्योग को प्रोत्साहन नीति के अन्तर्गत अब सिनेप्लेक्स के रूप में नये कलेवर में लोगों के मनोरंजन के लिए अपने सफर पर कदम आगे बढ़ा चुका है।
उद्घाटन करते हुए नैनीताल यातायात एवं क्राइम एसपी डॉ0 जगदीश चन्द्र ने मुख्यअतिथि के रूप में इस सिनेमा के नये सफर का आगाज किया। उन्होंने नारियल फोड़ने के बाद फीता काटकर लक्ष्मी सिनेप्लेक्स का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी सिनेप्लेक्स के स्वामी द्वारा इसे आधुनिक दौर पर विकसित किए जाने से हल्द्वानी ही नहीं पूरे कुमाऊं के लोगों को मनोरंजन का सस्ता और बेहतरीन साधन उपलब्ध होगा। इससे हल्द्वानी महानगर के विकास को भी गति मिलेगी।
लक्ष्मी सिनेप्लेक्स के एमडी डॉ0 सुरेश चन्द्र अग्रवाल ने सभी अतिथियों और दर्शकों का सिनेमा परिसर में स्वागत किया और लक्ष्मी सिनेप्लेक्स में की गयी आधुनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सिंगल स्क्रीन सिनेमा को सिनेप्लेक्स में परिवर्तित किया गया है। उन्होंने बताया कि सिनेमा पूर्णताः वातानुकूलित है। पुश बैंक आरामदायक सीट व्यवस्था है। सिंगल स्क्रीन की आधुनिक तकनीक के साथ ही डोल्बी साउंड की व्यवस्था की गयी है। सुरक्षा के लिए बाउंसर भी तैनात किये गये। इसके साथ ही इस सिनेमा को पूरी तरह से व्यवस्थित और आधुनिक बनाया गया है। यहां पर धुम्रपान प्रतिबंधित रहेगा। वहीं किफायती मूल्य पर कैटीन में खानपान की व्यवस्था की गयी है। साथ ही स्नेक्स कैंटीन व पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिसमें ऑन-लाइन टिकट की सुविधा भी है जो आप एप ‘बुक माइ शो’ से बुक कर सकते है। उक्त सिनेमा 22 फरवरी से क्षेत्र के सिनेप्रेमियों के लिये शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिनेप्लेक्स में प्रतिदिन 5 से 6 शो की टाइमिंग होगी। लेकिन वर्तमान में अभी प्रतिदिन चार शो ही चलाये जायेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मेयर जोगेन्द्र सिंह पाल रौतेला, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री तरूण बंसल, सिनेप्लेक्स एमडी सुरेश चन्द्र अग्रवाल की धर्मपत्नी मीना अग्रवाल, लक्ष्मण अग्रवाल, सुशील कुमार अग्रवाल पप्पी, नरेश अग्रवाल, एडवोकेट सुरेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल टीटू, अमित अग्रवाल, तनुज गुप्ता, प्रतीक खण्डेवाल, डॉ0 प्रमोद अग्रवाल, शंशाक अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, विभोर अग्रवाल, निशा अग्रवाल, कायरा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग व सिनेप्रेमी मौजूद रहे।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440