पदोन्नति में आरक्षण बहाली को नेता प्रतिपक्ष से लगाई गुहार

खबर शेयर करें

डॉ अंबेडकर मिशन एंड फाउंडेशन ने मांगों का ज्ञापन सौंपा

समाचार सच, हल्द्वानी। डॉ अंबेडकर मिशन एंड फाउंडेशन ने नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से एससी व एसटी समुदायों के कर्मचारियों व अधिकारियों को पदोन्नति में आरक्षण बहाली और रोस्टर प्रणाली पूर्ववत बहाल करने, रिक्त बैकलॉग के पदों को भरने, संविदा के पदों में आरक्षण लागू करने व रोकी गई छात्रवृत्ति का भुगतान करने को लेकर नेता प्रतिपक्ष से गुहार लगायी है।

ज्ञापन में कहा गया है कि एससी-एसटी व ओबीसी की उत्तर प्रदेश के तर्ज पर चली आ रही नियुक्ति की रोस्टर प्रणाली को सरकार ने परिवर्तित कर संशोधित रोस्टर प्रणाली राज्य के अंतर्गत लागू कर दी गई है। जिसके चलते एससी-एसटी वर्ग के अभ्यथियों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। विभिन्न विभागों में संविदा के पदों पर आरक्षण व्यवस्था लागू न होने से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी संविदा के पदों का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। जो न्यायपूर्ण नहीं है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में एससी-एसटी, ओबीसी वर्ग के हजारों पदों का बैकलॉग रिक्त पड़ा है, जिसे विशेष अभियान चलाकर भरा जाना चाहिए था, किन्तु सरकार इन वर्गों के हितों के प्रति उदासीन है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि एससी-एसटी व ओबीसी वर्ग के सभी प्राथमिक से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को विगत कई वर्षों से छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाना था, किन्तु अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उनका पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से इन मांगों के निराकरण के लिए सरकार ने वार्ता करने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

ज्ञापन में अध्यक्ष जीआर टम्टा, सचिव संजय बघरवाल, कोषाध्यक्ष सुंदर लाल बौद्ध के अलावा कई पाधिकारियों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440