नेता प्रतिपक्ष का आरोप : सरकारी राशन के वितरण की व्यवस्था पूर्णतया फेल

खबर शेयर करें

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर करें होम डिलीवरी की व्यवस्था : डॉ इन्दिरा

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ0 इन्दिरा हृदयेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि महानगर में जररूतमंदो को सरकारी राशन के वितरण की व्यवस्था पूर्णतया फेल साबित हुई है। उन्होंने प्रशासन को सुझाव देते हुए क्षेत्र के पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर होम डिलीवरी की व्यवस्था किये जाने की बात की है।

ज्ञात हो कि स्थानीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष ने पर्यवेक्षक के रूप में बुधवार को दमुवाढूंगा में सरकारी राशन वितरण की व्यवस्था की जांच करने गयी थी। जहां उन्होंने देखा कि विद्यालय प्रागण में जररूतमंद लोग राशन बंटने का इन्तजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि राशन बंटने का समय प्रातः 8 बजे से निर्धारित किया गया था। परन्तु जेडीएन स्कूल दमुवाढूंगा में दिन में 12 बजे तक भी राशन बांटने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पायी थी। इस दौरान कई लोग बगैर राशन प्राप्त किये अपने घरों को लौटने पर मजबूर होना पड़ा। इस दौरान राशन बांटने में सामाजिक दूरी बनाये रखने के नियमों का भी पालन नहीं किया गया था। श्रीमती हृदयेश ने यह भी बताया कि क्वीन्स पब्लिक स्कूल में भी 800 जररूतमंद लोगों को राशन लेने को खड़े थे, लेकिन दिन में 12.40 बजे तक भी बांटने को राशन नहीं पहुंचा। बाद में पटवारी द्वारा लॉकडाउन में छूट का समय समाप्त होने की बात कहने पर राशन का इंतजार करने वालों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा है।

नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हृदयेश ने शासन-प्रशासन की राशन बांटने की व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया है। उन्होंने प्रशासन को सुझाव देते हुए जररूतमंदों के लिये राशन की होम डिलीवरी किये जाने की बात कही हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440