ज्योतिष कर्मकाण्ड का सही ज्ञान होना आवश्यक : महामण्डलेश्वर स्वामी परेशयति महाराज
समाचार सच, हल्द्वानी। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड हल्द्वानी में दस दिवसीय ज्योतिष कर्मकाण्ड शिविर के समापन समारोह में शिक्षार्थियों ने अपने अनुभव व्यक्त किये। आपको बता दें कि उक्त शिविर श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 नवीन चन्द्र जोशी द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में काफी संख्या में शिक्षार्थियों ने ज्योतिष कर्मकाण्ड की बारिकियों को सीखा।
समापन समारोह में बोलते हुए महामण्डलेश्वर स्वामी परेशयति महाराज ने कहा कि ज्योतिष वेद भगवान के नेत्र हैं जिससे त्रिकाल का ज्ञान होता है। उन्होंने ने कहा कि ज्योतिष कर्मकाण्ड का सही ज्ञान होना आवश्यक है अतः समय समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। विशिष्ट अतिथि नवीन चन्द्र वर्मा ने कहा कि इस प्रकार आध्यात्मिक ज्ञान के शिविरों से समाज में सदाचार की बृद्धि होगी। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि कर्मकाण्ड ज्योतिष हमारे दैनिक जीवन में आवश्यक है। हमारे सनातन वैदिक पद्यति में कर्मकाण्ड यानि उपासना अति आवश्यक अंग है इसलिए प्रत्येक देवता पूजा विधि की जानकारी होना अतिआवश्यक है। ज्योतिष एक विज्ञान है जिसका ज्ञान होने पर जीवन का सही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
शिविर के आयोजक डा नवीन चन्द्र जोशी प्राचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि चार पांच सालों से इस प्रकार के शिविर लगाते रहते हैं। अभी तक सैकड़ों लोगों को निःशुल्क कुण्डली बनाना सिखा चुके हैं। आगे भी इसी प्रकार कर्मकाण्ड व ज्योतिष का सामान्य ज्ञान देते रहेंगे।
इस अवसर पर 117 साल पुराने पंचांग के सम्पादक आचार्य दीपक जोशी व पूर्व प्रधानाचार्य लोकमणि पाठक को ज्योतिष तथा वैदिक विद्वान डा0 नवीन चन्द्र बेलवाल को कर्म काण्ड में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री ब्रह्मा विद्यायति सम्मान व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही शिविर में सहयोग कर्ता महेश जोशी को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कैलाश भक्त चौधरी समरपाल सिंह, दीपक दीपक तिवारी, अनुराग जोशी, दीपक तिवारी, राकेश पाण्डेय, सागर पंत आदि ने विचार व्यक्त किए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













