ओरिएंटेशन कार्यशाला में कैड एवं टैक्सटाइल डिजाइन विषय पर दिया गया व्याख्यान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के इंटीरियर एवं एक्सटीरियर विभाग में चल रही दस दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला के सातवें दिन कैड (कम्प्यूटर द्वारा भवन मानचित्र का निर्माण) एवं टैक्सटाइल डिजाइन विषय पर व्याख्यान दिया गया। सातवें दिन कार्यक्रम का शुभारंभ विषय विशेषज्ञ डॉ अपराजिता व नागेन्द्र नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। राधे हरि कॉलेज काशीपुर की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अपराजिता ने आंतरिक एवं वाह्य सज्जा में वस्त्र विज्ञान के प्रयोग द्वारा भवन की सुंदरता व फेब्रिक तैयार करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर नेगी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समय के साथ ही निर्माण कार्यों में अत्याधुनिक परिवर्तन हुए हैं। पहले मानचित्रकार छोटे-छोटे भवन मानचित्र को ज्यादा समय में पूर्ण करता था, लेकिन आज के परिपेक्ष्य में कम्प्यूटर द्वारा तमाम सॉफ्टवेयरों के प्रयोग से कम समय में बेहतर और ज्यादा कार्य सम्भव हो सका है। इंटीरियर एवं एक्सटीरियर डिप्लोमा भवन निर्माण का अभिन्न अंग हैं। साथ ही इसमें कैड को पूर्ण रूप से समझने व सीखने का प्रयास करते हुए विषय की जानकारी लेने की आवश्यकता है। विभाग कॉर्डिनेटर डॉ अंजू बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया व आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर सुधीर नैनवाल ने किया। इस दौरान संगीत विभाग के प्रोफेशर डॉ महेश पाण्डे, मनोज कुमार पाण्डे, गौरव कपिल, वैशाली पन्त, अशोक कुमार, प्रियांशी जोशी, नेहा बेलवाल, साक्षी बेलवाल, कंचन रावत, सुरभि अग्रवाल, छाया सिंह, मंतशा, दीप्ति शर्मा, रिया काण्डपाल, मोनिका नेगी, विजय अग्रवाल, सूरज बिष्ट, सूरज भट्ट, दीपक मेहरा, सोनल सहित तमाम अतिथि व छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   जेईई एडवांस्ड 2026 में एपीएस के दो छात्रों ने हासिल की सफलता, विद्यालय का बढ़ाया मान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440