नैनीताल जिले के इस क्षेत्र में घास काट रही महिला पर तेंदुए का हमला, शोर मचाने में भागा जंगल

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/रामनगर। उत्तराखंड में मानव और वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग में स्थित एक बगीचे में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तेंदुए द्वारा महिला पर हमला करने के बाद ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे पर सख्ती, अब सिर्फ सीलबंद पैकेट ही बिकेंगे, एक्सपायरी डेट अनिवार्य

कालूसिद्ध निवासी 52 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार आज सुबह पास के ही बगीचे में पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने प्रभा देवी पर हमला कर दिया। गुलदार का हमला होते ही महिला की चीख निकल गई। वहीं आस-पास घास काट रही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

महिलाओं का शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। घायल महिला को रामनगर की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। इधर सुबह सवेरे महिला पर गुलदार द्वारा किए गए हमले से लोगों में दहशत का माहौल है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440