सिख इतिहास को पुस्तकों में स्थान देने की मांग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भेजा पत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समाजसेवी व आरटीआई कार्यकर्ता मनोहर सिंह ने सिख इतिहास को पुस्तकों में स्थान देने की मांग उठाई है। इसे लेकर उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र भेजा है। पत्र में समाजसेवी मनोहर सिंह ने कहा है कि इतिहास में सिख गुरूओं की उपेक्षा की जाती रही है। जबकि इतिहास की पुस्तकों में गजनी, गौरी, खिलजी, बाबर, औरंगजेब, टीपू सुल्तान जैसे क्रूर शासकों को महत्व दिया जाता रहा है। लेकिन किसी भी सिख धर्म से संबंधित इतिहास की उपेक्षा की जाती रही है। पत्र में यह भी कहा गया है कि सिख गुरूओं का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। जिसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से कक्षा 6 से 12 तक की इतिहास की पुस्तकों में सिख इतिहास को स्थान देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   वास्तु शास्त्र: अगर कोई चीज टूटती है तो यह आने वाले बदलाव या फिर किसी चीज से सावधानी बरतने का इशारा देती हैं

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440