सिग्नल की तलाश में चली गई जान! पिथौरागढ़ में जवान की खाई में गिरकर मौत, मृतक छत्तीसगढ़ का निवासी

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्र पिथौरागढ़ से एक हृदय विदारक खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ निवासी एक जवान की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। जवान की पहचान शिवपाल (30 वर्ष) पुत्र इंदरजीत, ग्राम बिलीबन, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। वह 55वीं वाहिनी की ए कंपनी, जमतड़ी पोस्ट (A Company of 55th Corps, Jamtari Post) पर तैनात था।

बताया जा रहा है कि बीते दिवस सुबह रौलकॉल के समय जवान शिवपाल अनुपस्थित मिला। जब साथी जवानों ने तलाश शुरू की तो कैंप के पीछे करीब 50 मीटर गहरी खाई में वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि जवान सिग्नल की तलाश में फोन लेकर बाहर निकला होगा और अंधेरे में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। नेपाल सीमा से सटे इस क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की बेहद खराब स्थिति है। खासकर जियो के सिग्नल बहुत मुश्किल से मिलते हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 2 नवंबर 2026, सोमवार | कार्तिक कृष्ण अष्टमी आज: कुछ राशियों को मिलेंगे तरक्की के अवसर, जानिए 12 राशियों का हाल

कमांडेंट आशीष कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट शिवजी लाल, और 55वीं वाहिनी के सभी जवानों ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि शिवपाल का पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद छत्तीसगढ़ भेजा जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मृतक जवान अपने पीछे माता-पिता और एक बड़ा भाई छोड़ गया है। अचानक हुई इस दुःखद घटना से परिवार और यूनिट दोनों सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 5 जिलों में बदलेगा मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार; घाटियों में कोहरे की चेतावनी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440