परचून की दुकान में शराब बेचने वाला गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में लॉक डाउन के दौरान एक परचून की दुकान से अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अंग्रेजी शराब 10 पव्वे बरामद किये हैं। गिरफ्तार किये गये युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को लॉक डाउन के दौरान प्रातः 7 से अपरान्ह 1 बजे तक खरीददारी का समय दिया गया। इस दौरान केमू स्टेशन में रेलवे स्टेशन की तरफ एक दुकानदार परचून की दुकान की आड़ में इसका गलत फायदा उठाने लगा। वह लोगों को अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था। इसकी सूचना किसी ने बनभूलपुरा थाना पुलिस को दे दी।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

इस दौरान कांस्टेबल अमन दीप सिंह व रुप बंशत राणा वहां पहुंच गये और दुकानदार को शराब बेचते रंगेहाथ दबोच लिया। उसके पास से पुलिस को 10 पव्वे अंग्रेजी शराब के भी बरामद हुए हैं। पकड़े गये शराब तस्कर ने अपना नाम अक्षय सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी जवाहर नगर बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के कार्य करने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। पुलिस ने किसी से भी इस प्रकार के कार्य न करने की अपील की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440