हल्द्वानी। स्कूटी में लादकर ले जाई जा रही शराब की खेप के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। तस्कर को आबकारी अधिनियम में निरूद्घ किया गया है। जबकि स्कूटी को सीज कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कानून व्यवस्था कायम रखने व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बनभूलपुरा थाना पुलिस बीती रात गश्त पर थी। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्कूटी में शराब की खेप लाई जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गोल्चा कंपाउंड रेलवे फाटक के पास चैकिंग शुरू कर दी। इस बीच स्कूटी संख्या यूके 04एए-1853 को रूकने का इशारा किया गया। इस पर चालक ने गति तेज कर दी। जिसे समीप ही मौजूद पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। जब पुलिस ने स्कूटी में रखे कट्टे की तलाशी ली तो उसमें से 76 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए।
इस पर तस्कर अमन आर्या पुत्र गणेश चन्द्र निवासी जुनालपुर हल्दूचौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह उक्त शराब अलग-अलग ठेकों से खरीद कर ला रहा है और इसे रात्रि में ग्रामीण क्षेत्रों में महंगे दामों में बेचने की योजना थी। पुलिस के अनुसार तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया है। जबकि तस्कर को आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेेश किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















