समाचार सच, हल्द्वानी। अवैध रूप से शराब बेच रहे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। दमुवाढूंगा चौकी पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि प्राइमरी स्कूल हरिपुर गांगू के पास खंडहर में एक तस्कर अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मार दिया। जहां पुलिस को एक युवक खड़ा दिखा। जब पुलिस ने युवक के थैले की तलाशी ली तो उसमें से 70 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। इस पर तस्कर डाल चन्द्र पुत्र शंकर लाल निवासी हरिपुर नायक, चौफला चौराहा दमुवाढूंगा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि वह उक्त शराब ठेकों के खरीद कर लाता है और रात्रि के समय उसे महंगे दामों में बेचने का काम करता है। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












