गश्त के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाये जा रहे है अवैध शराब के खिलाफ अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थ व नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत बीती रात्रि टीपीनगर चौकी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान तीनपानी बाईपास के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 57 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम सूरज पुत्र कालू राम निवासी देवलचौड़ खाम बताया। साथ ही यह भी बताया कि वह इस कारोबार में लंबे समय से संलिप्त रहा है। वह से ठेके से शराब खरीद कर लाता है और रात्रि में उसे महंगे दामों में बेचने का काम करता है। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का बड़ा फैसला: 11 मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी, विकास कार्यों की करेंगे सीधी निगरानी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440