उत्तराखंड में शराब होगी महंगी! 15 दिसंबर से लगी बड़ी मार, बोतल पर 40 से 100 रुपये तक बढ़ेंगे दाम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर है। राज्य सरकार ने आबकारी नीति 2025-26 में बड़ा बदलाव करते हुए एक्साइज ड्यूटी पर 12ः वैट दोबारा लागू करने का फैसला किया है। यह नया नियम 15 दिसंबर से प्रभावी होगा। इसके बाद शराब की कीमतों में प्रति बोतल 40 से 100 रुपये तक की सीधी बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि शासनादेश जारी होते ही नई दरों को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से लागू करने की टाइमलाइन जारी कर दी गई है। विभाग ने दरों को अपडेट करने के लिए एक सप्ताह का समय माँगा था, और 15 दिसंबर तक पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

नीति बनाते समय एक्साइज ड्यूटी पर वैट हटाया गया था, क्योंकि पड़ोसी उत्तर प्रदेश में यह टैक्स नहीं लिया जाता। लेकिन वित्त विभाग ने इस कदम पर आपत्ति जताई, जिसके बाद सरकार ने वैट को फिर से जोड़ने का निर्णय ले लिया।

यह भी पढ़ें -   गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े आंदोलनकारी

कितनी बढ़ जाएगी कीमत?
नई दरों के बाद-

कंट्री मेड अंग्रेजी शराब
पव्वाः 10 रुपये महंगा
बोतलः 40 रुपये तक महंगी

विदेशी शराब (आईएमएफएल)
बोतलः 100 रुपये तक महंगी

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार

पहले से ही हिमाचल, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तुलना में उत्तराखंड में शराब के दाम अधिक हैं। ऐसे में यह बढ़ोतरी उपभोक्ताओं की जेब पर और भार डालेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440