लिटिल मिराकल्स फाउंडेशन ने उपचार सेवा के तहत लगाया शिविर, 140 लोगों ने किया रक्तदान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लिटिल मिराकल्स फाउंडेशन ने उपचार सेवा के तहत आयोजित शिविर में 140 लोगों ने रक्तदान किया। रामपुुर रोड स्थित एक बैंक्वट हॉल में आयोजित इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह ने किया। साथ ही वह शिविर के प्रथम रक्तदाता भी बने। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा दान और कुछ नहीं है। दान किए गए रक्त से हम किसी गंभीर रोगी को नया जीवन प्रदान कर सकते हैं। साथ ही इसके प्रति लोगों में भी जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि उन्हें रक्तदान करने के लिए आज उनकी पुत्री शिवाम्भी ने प्रेरित किया। शिविर में जहां डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के एमएस डॉ अरूण जोशी ने रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई की। वहीं नीलकंठ हॉस्पिटल के डॉ गौरव सिंघल, दर्जा राज्यमंत्री तरुण बंसल आदि भी रक्तदान करने पहुंचे। एसटीएस से डॉ सलोनी उपाध्याय की टीम ने रक्त एकत्र किया। साथ ही शिविर में दान किए गए 140 यूनिट रक्त की आपूर्ति मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को की गई। शिविर को सफल बनाने में टीम थाल सेवा के उपाध्यक्ष उमंग वासुदेवा, राजीव बग्गा, दिनेश मानसेरा, हरित कपूर, राजीव वाही, प्रवीण मित्तल, गिरीश गुप्ता, राकेश पांडे, विक्रम सिंह, ज्योति अग्रवाल पूजा अग्रवाल, अवनीश राजपाल, स्वाति कपूर, कनिका वासुदेवा, संजय बग्गा आदि ने सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बदरीनाथ मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर पलटा; महिला श्रद्धालु की मौत, 17 घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440