लॉकडाउन के चलते घर में मस्ती कर रहे है नन्हें-मुन्ने

खबर शेयर करें

घर में धमाल मचा रही हैं बच्चियां

समाचार सच, हल्द्वानी। लाकडाउन के मद्देनजर स्कूल बंद है और बच्चे घर में रहकर होमवर्क व टीवी देखने में व्यस्त हैं। हालांकि अपै्रल के महीने में स्कूलों का नया सत्र शुरू होता है। लेकिन स्कूल अभी 14 अप्रैल तक बंद है। हालांकि अनेक स्कूल ऑनलाइन या घर बैठे बच्चों की पढ़ने की सलाह दे रहे हैं।

छात्रा डॉली

बरेली रोड शक्ति विहार निवासी कक्षा 10 की छात्रा डॉली ने कहा कि वह दिन में टीवी देखने, गणित व भौतिक विज्ञान पढ़ रही है। इसके अलावा जीके पढ़ना तथा घरेलू कार्यों में हाथ बंटा रही हूं।

छात्रा याशिका

नवाबी रोड निवासी कक्षा 10 की परीक्षा दे रही याशिका का कहना है कि हमारे बोर्ड की परीक्षाओं के रूकने से मैं चितिंत हूं। मैं घर में टीवी देखकर, मोबाइल पर समय बिता रही हूं।

छात्रा हंसिका और दिव्या

भट्ट कालोनी निवासी कक्षा 4 की छात्रा हंसिका व उनकी छोटी बहन दिव्या कक्षा 1 की छात्रा ज्यादातर समय घर में बैठकर टीवी देखना, मोबाइल में गेम खेलती हैं।

छात्रा रितिका और तनुजा

भट्ट कालोनी निवासी कक्षा 8 की रितिका पाण्डे और उनकी बहन कक्षा 5 की छात्रा तनुजा पाण्डे का कहना है कि वे घर में पढ़ती हैं। इसके बाद वह टीवी देखती हैं। उन्होंने महाभारत व रामायण का भी आनंद उठाया।

छात्रा प्रियांशी और दिव्यांशी

बरेली रोड स्थित स्पेरो कालोनी निवासी कक्षा 6 की प्रियांशी और उनकी बहन कक्षा 5 की छात्रा दिव्यांशी का कहना है कि वह आजकल टीवी देखकर और टीचर-टीचर बनकर स्कूल की एक्टीविटी करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

बरेली रोड शक्ति विहार कक्षा 7 की छात्रा कोमल जोशी कहना है कि वह अपना अधिकतर समय अंग्रेजी, विज्ञान व जीके पढ़ने में बिता रही हैं।

ऑनलाइन अध्ययन कर रहे हैं छात्र : प्रवीण रौतेला

हल्द्वानी। सिंथिया स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षाविद् प्रवीण रौतेला का कहना है कि बच्चों को घर में रहकर ऑनलाइन अध्ययन करने की सलाह दी गयी हैं। जिन स्कूलों/विद्यालयों के पास ये व्यवस्था नहीं है। उन्हें अपने छात्रों को संदेश आदि भेजना चाहिए। अभी एक विडियो कान्फ्रेस की तरह नया एप बनाया जा रहा है जिसमें छात्र/छात्राओं को बैठकर सीधे विडियो कान्फ्रेंस की तरह सम्बोधित किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों/विद्यार्थियों को मोबाइल से दूरी बनाते हुए सृजनात्मक कार्य करने का आहवान किया है। वहीं बच्चों को अपने पाठ्यक्रम से सम्बन्धित जानकारी का भी अध्ययन करना चाहिए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440