लॉकडाउन-4 खत्म होते ही हो सकता है लागू लॉकडाउन-5, मंदिरों-मस्जिदों समेत जिम जाने की मिल सकती है छूट

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। इसके प्रकोप को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन के तीन चरण बीत चुके हैं और चौथा जारी है। लेकिन अब भी कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ है ऐसे में लॉकडाउन 4.0 के खत्म होते ही लॉकडाउन 5.0 लागू किया जा सकता है। लॉकडाउन 5.0 में कई तरह की छूट मिलेगी। 31 मई को लॉकडाउन का चौथा चरण खत्म होने वाला है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय सभी राज्यों से चौथे चरण के लॉकडाउन की रिपोर्ट मांगेंगे और इसके बाद लॉकडाउन 5.0 पर चर्चा की जाएगी। लॉकडाउन की जिम्मेदारी केंद्र, राज्यों सरकारों के कंधे पर डाल सकता है। लॉकडाउन 5 के दौरान सिर्फ कंटेनमेंट जोन छोड़कर अन्य सभी जोन में सैलून और जिम खोलने की इजाजत दी जा सकती है। इसके अलावा मंदिरों-मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों को भी खोला जा सकता है। वहीं स्कूल, कॉलेज-यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे। इसके अलावा मॉल और मल्टीप्लैक्स को भी बंद रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   बहराइच नरसंहार: सनकी भाई ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा अपना ही परिवार, माता-पिता समेत 4 की हत्या

माना जा रहा है कि लॉकडाउन का पांचवा चरण 11 शहरों पर केंद्रित होगा। इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, ठाणे, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, सूरत और कोलकाता शामिल हैं। इन शहरों में देश के कुल कोरोना मरीजों की तुलना में 70 फीसदी से अधिक मामले हैं। दूसरी ओर, अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे, कोलकाता और मुंबई, इन पांच शहरों में तो कुल केस के 60 फीसदी मरीजों की पुष्टि भी हो चुकी है।

फिलहाल, लॉकडाउन के चौथे चरण में फ्लाइट और ट्रेन सेवा की शुरुआत कर दी गई है। माना जा रहा है कि 1 जून के बाद से पटरी पर और ट्रेनें लौट आएंगी और फ्लाइट्स की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। गौरतलब है कि कर्नाटक ने 1 जून से मंदिरों को खोलने का ऐलान किया है। राज्य के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी मंदिरों को 1 जून के बाद से खोल दिया जाएगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का जरूर पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   होलिका दहन के समय करें ये विशेष उपाय

बता दे भारत में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 51 हजार 767 पर पहुंच गई है। इस दौरान 170 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4337 पर पहुंच गया है। इन आंकड़ों के साथ भारत जल्द ही एशिया में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतों के मामले में तुर्की को पीछे कर देगा। तुर्की में अब तक 4397 लोगों की जान गई है। एशिया में संक्रमण से सबसे ज्यादा जान गंवाने वाले देशों में ईरान टॉप पर है। यहां 7508 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440