हल्द्वानी बवाल के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, 5 और दंगाई गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा हल्द्वानी बवाल के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके लड़के अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। साथ ही कार्यवाही करते हुए 5 और दंगाई गिरफ्तार किए हैं। इस मामले में अब तक 42 दंगाई पकड़े जा चुके हैं।

मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 3 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

यह भी पढ़ें -   अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई, नैनीताल जनपद में ईंधन आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट

इस हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 37 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में 5 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मौहम्मद इस्तकार उर्फ जब्बा पुत्र मौहम्मद अल्ताफ निवासी लाईन नं0-08, शरीफ उर्फ पाचा पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी लाईन नं0-12, आदी खान पुत्र परवेज खान निवासी किदवई नगर, मौहम्मद आसिफ पुत्र मौहम्मद युसुफ निवासी सफदर का बगीचा, हुकुम रजा पुत्र वाहिद रजा खान निवासी लाईन नं0-08, हाल निवासी-वारसी कॉलोनी जवाहरनगर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   मदरसे की आड़ में आतंक नहीं चलेगा…” बजट सत्र में गरजे सीएम धामी, कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का बड़ा आरोप

एसएसपी ने यह भी बताया कि इस घटना में शामिल आरोपी अब्दुल मलिक और उसके लड़के अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440