केदारनाथ परिसर में बनेगा भगवान शिव की पुरातात्विक महत्व की प्रतिमाओं का नया संग्रहालय

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (एजेन्सी)। केदारनाथ परिसर में भगवान शिव की पुरातात्विक महत्व की प्रतिमाओं का नया संग्रहालय बनाया जायेगा। उक्त जानकारी मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने दी।

केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा हेतु भारत सरकार द्वारा नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेवलपमेन्ट ऑफ म्यूजियम एंड कल्चरल स्पेसेज संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार राघवेंद्र सिंह के साथ मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह द्वारा केदारनाथ धाम का भ्रमण किया गया।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

उत्पल कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि भ्रमण के दौरान सी.ई.ओ संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार राघवेंद्र सिंह द्वारा सुझाव दिया गया कि केदारनाथ परिसर में भगवान शिव की पुरातात्विक महत्व की प्रतिमाओं का नया संग्रहालय बनाया जाए।

उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न संग्रहालयों में भगवान शिव की पुरातात्विक महत्व की प्रतिमाएं संग्रहित हैं। इसी प्रकार केदारनाथ में भी तीर्थ यात्रियों के दर्शन हेतु भगवान शिव की पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं एवं प्रतिमाओं को रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

मुख्य सचिव ने कहा कि केदारनाथ धाम में विभिन्न राज्यों में उपलब्ध मूर्तियों का एक ओपन एयर म्यूजियम स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त निरीक्षण के दौरान केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में संचालित पुनर्निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440