लवली के इस्तीफे के बाद देवेंद्र यादव बने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष, खड़गे ने लिया फैसला

खबर शेयर करें

समाचार सच, दिल्ली। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रहे अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद अब पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। देवेंद्र यादव पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भी हैं।

देवेंद्र यादव कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। वह दो बार दिल्ली की बादली विधानसभा सीट से विधायक भी चुने जा चुके हैं। वर्ष 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव में देवेंद्र यादव कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। देवेंद्र यादव कांग्रेस वोर्किंग कमेटी के भी परमानेंट सदस्य हैं। 2015 के चुनाव में वह बादली विधानसभा सीट से दूसरे नंबर पर थे जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर थे।

लवली ने क्यों दिया था इस्तीफा?
अरविंदर सिंह लवली ने अपने इस्तीफे में कहा था कि दिल्ली कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं है, लेकिन इसके बावजूद राष्ट्रीय नेतृत्व ने फैसला लिया। उनका कहना था कि दिल्ली कांग्रेस के फैसले राष्ट्रीय नेतृत्व मंजूर नहीं कर रहा था।

यह भी पढ़ें -   सुबह इन शब्दों को श्रद्धा से बोलने पर मन में सकारात्मकता और उत्साह का भाव बना रहता है

बड़ा सिख चेहरा माने जाते हैं लवली
अरविंदर सिंह लवली दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा सिख चेहरा माने जाते हैं। इसीलिए पार्टी ने उन्हें दिल्ली के सरदार के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया था लेकिन चुनावी समर में लवली का इस्तीफा पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है।

पार्टी से लवली को निकालने की मांग
अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद उन्हें पार्टी से निकालने की मांग तेज हो गई है। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “अरविंदर सिंह लवली ने जो काम किया है वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस तरीके से सूरत में कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश खुमानी ने भाजपा से सांठगांठ करके भाजपा को वॉकओवर दिया, उसी तरीके से भाजपा से मिलीभगत करके लवली ने ये काम किया है।”

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: द्वादशी का श्राद्ध ‘संन्यासी श्राद्ध’ के नाम से किया जाता है, जानिए कैसे और कैसे करते हैं श्राद्ध

पार्टी में अंदरूनी कलह तेज
लवली के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह भी तेज हो गई। दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आसिफ मोहम्मद खान पार्टी कार्यालय पहुंचे थे, जहां पर लवली के समर्थकों ने उनके साथ धक्का मुक्की की। इसके अलावा कन्हैया कुमार के पोस्टर बैनर भी फाड़े गए थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440