महाराष्ट्रः डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन, लैंडिंग के समय हुआ दुर्घटना

खबर शेयर करें

समाचार सच, दिल्ली/बारामती (न्यूज एजेंसी)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का विमान बुधवार सुबह एक हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना उस समय हुई जब उनका चार्टर प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था। हादसे में डिप्टी सीएम सहित तीन लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, अजित पवार मुंबई से बारामती चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। अपने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वे जिले में जा रहे थे। एयरक्राफ्ट का क्रैश होना जैसे ही खबर फैली, स्थानीय लोगों और प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए।

डीजीसीए के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि अजित पवार VSR एविएशन के VT-SSK लियरजेट 45 में सवार थे। उनके साथ उनके पीएसओ, अटेंडेंट और दो क्रू सदस्य भी थे। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि कोई भी यात्री इस हादसे में बच नहीं पाया है।

यह भी पढ़ें -   उर्मिला सनावर ने जमानत के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई

यह हादसा सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ, जब विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान में भीषण आग लगी है और तेज धुआं उठ रहा है। हादसे का स्थान खेतों का क्षेत्र बताया जा रहा है।

मौके पर राहत और बचाव दल पहुंच चुके हैं। एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को भी तुरंत मौके पर भेजा गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान क्यों क्रैश हुआ।

अजित पवार का यह दुर्भाग्यपूर्ण निधन राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ा दी है। वे महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रमुख और प्रभावशाली नेता थे, जिन्होंने रिकॉर्ड छह बार उपमुख्यमंत्री का पद संभाला था।

यह भी पढ़ें -   गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े आंदोलनकारी

पिछले दिनों उन्होंने मुंबई में कैबिनेट बैठक में भाग लिया था, और इसके बाद ही वे बारामती के लिए रवाना हुए थे। उनके निधन से महाराष्ट्र में गहरा सदमा है।

अजित पवार का राजनीतिक करियर 1982 में शुरू हुआ था, जब उन्होंने पहली बार राजनीति में कदम रखा। वे शरद पवार के भतीजे थे, और अपने पिता अनंतराव पवार के निधन के बाद उनके राजनीतिक सफर का आगाज हुआ।

उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पद संभाले और पार्टी के शीर्ष नेताओं में शुमार रहे। 2024 के विधानसभा चुनावों में उनके नेतृत्व का प्रभाव अभी भी राजनीतिक चर्चाओं का हिस्सा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440