-महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक है पहुंचाना: प्रीतम
-वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया शॉल ओढ़ाकर सम्मानित
समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को ‘‘एकता दिवस’’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा विनम्र भाव से राष्ट्रपिता का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धंाजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित ‘‘एकता सम्मेलन’’ कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
श्री सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें गांधी जी के बताये सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होेने कहा कि गांधी जी हमारे पथ प्रदर्शक नेता थे। आज देश की सत्ता पर काबिज गोड़से की नीतियों का समर्थन करने वाले लोग गांधी जी के विचारों तथा उनकी नीतियों की हत्या कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी जी के पद चिन्हों का अनुसरण करने वाली पार्टी होने के साथ-साथ हम कांग्रेस पार्टी के लोग अपने को उनकी विरासत का वाहक और हकदार मानते हैं और देष की आजादी के लिए महात्मा गांधी जी ने अहिंसा का मार्ग अपनाया था। हमें उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए, यही हमारी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने श्रीमती संयोगिता रानी, राधा चौहान, बाला शर्मा, विमला मन्हास, नजमा खान, सुष्मा अग्रवाल, सोनी देवी, सुशीला देवी, राम प्यारी, चन्द्रवती करासी, उषा गौतम, सोमवती, कान्ता क्षेत्री, सरोजनी रावत, भारती भट्ट, प्रेमलता बजाज, मूर्ति देवी, अमीर बानो, प्रेमलता निराला, उर्मिला देवी, लक्ष्मी राणा, कलावती यादव, गुरूबचन दुग्गल, किरन चौधरी, श्याम बख्शी, संसार सिंह शाही, किशन लाल, रमेश कुमार, नारायण सिंह पुण्डीर, नरेन्द्र बिष्ट, रामसिंह थापा, जगदीश सिंह, सी.बी. थापा, जनेश्वर प्रसाद गौड, जगदीश आनन्द, आनन्द कटारिया, राकेश भण्डारी, सोम प्रकाश, ललित मोहन शर्मा, लक्ष्मण थापा, देवेन्द्र कुमार शर्मा, मुकुन्द चन्द्र, लेखराज, के.डी. नौटियाल, मोलड राम, दामोदर प्रसाद, वी.प. नौटियाल, राशिद, श्रवण कमार राजौरिया, चुन्नी लाल, कुंवर सिंह यादव, मुन्शी राम, गुरूबख्श सिह, चन्द्र मोहन शर्मा, महेश शर्मा, माखन लाल, अनुराग शर्मा, हयात खान, रतनमणि नौटियाल, श्याम सुन्दर शर्मा, बन्सीराम सती, मोहन सिंह चौहान, मनजीत सिंह, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, विरेन्द्र सिंह नेगी, नानकचन्द आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने किया इस अवसर पर पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, मातवर सिह कण्डारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, संजय पालीवाल, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, आर्येन्द्र शर्मा, प्रो0 बलवन्त सिंह नेगी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महामंत्री, पी.के. अग्रवाल, राजपाल खरोला, गोदावरी थापली, सतीश कुमार, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चौधरी, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रदेश सचिव नीनू सहगल, राजेश शर्मा, जगदीश धीमान, श्याम लाल आर्य, सागर मनवाल, नवीन पयाल, सीताराम नौटियाल, मंजुला तोमर, प्रणीता बडोनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440