हल्द्वानी में महावीर भोग लोहड़ी उत्सव में 250 बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मचायी धूम

खबर शेयर करें

-13 युवाओं को स्व.प्यारा चन्द धीगड़ा स्मृति यूथ ऑइकन अवार्ड, 19 पंजाबी मेधावी बच्चे हुए सम्मानित तथा 5 संस्थाओं को मिला सेवा सम्मान

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। युवा पंजाबी जनकल्याण समिति के तत्वावधान में शनिवार को देर सायं आयोजित महावीर भोग लोहड़ी उत्सव में 250 से अधिक बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से धूम मचा दी। कलाकारों ने अपनी कला की प्रस्तृति से उपस्थित जनता को झूमने को मजबूर कर दिया। इस दौरान समिति ने 13 युवाओं को स्व.प्यारा चन्द धीगड़ा स्मृति यूथ ऑइकन अवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही 19 पंजाबी मेधावी बच्चों एवं 5 संस्थाओं को सेवा सम्मान से सम्मानित किया।

Ad Ad

यहां रामपुर रोड स्थित एक बैंकट हाल में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था संरक्षक, अध्यक्ष एवं पंजाबी वूमेन क्लब के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथि सांसद अजय भट्ट, कुमाऊं मण्डल विकास निगम की उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी
राघवेंद्र चढ्ढा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम का लुप्त उठाया।

यह भी पढ़ें -   जनसेवा का दूसरा अध्यायः बेला तोलिया फिर मैदान में, हल्द्वानी की रामड़ी सीट से ठोकी दावेदारी

लोहड़ी उत्सव में जहां करीब सौ युगलों के साथ नई पीढ़ी को गीत नृत्यों के साथ दर्शा कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं बेपरवाह बैण्ड ग्रुप व ढोल कलाकारों द्वारा धूम मचाई व समा बांध दिया। जबकि आम्रपाली शिक्षण संस्थान, रिधिम डांस एकेडम, सुजाता नृतयालय, नन्हे तारे ग्रुप, आफटर स्कूल ग्रुप, संस्कृति डांस अकैडमी, यश डांस अकैडमी, निष्ठा डांस अकैडमी, न्रित्यम डांस ग्रुप आदि टीम के लगभग 250 बच्चों ने मंच से अपनी प्रस्तुति दी। 7 वर्षीय अहाना सचदेवा की 10 मिनट की बांसुरी प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। साथ ही पंजाबी नवजात बच्चे परिवार सहित व नवविवाहित जोड (जिनकी पहली लोहड़ी है) उनके साथ लोहड़ी प्रजवलित कर अपनी संस्कृति को आगे बड़ाया।

उत्सव के मुख्य प्रायोजक महावीर भोग, सह प्रायोजक आम्रपाली शिक्षण संस्थान, सेवलेट टेक्नोलॉजी, एडोनिया लेजर, सचदेवा स्टोर, खातिरदारी रेस्टोरेंट, जी के फोटो वर्ल्ड, अल्पाइन रिजॉर्ट, होटल एलयोर इन, शकुंतलम बैंकट, जीवी परिवार, यू एंड आई, दशमेश एयर कन्डीशनस, फूड फेस्टिवल, आदि रहे।

यह भी पढ़ें -   जनसेवा का दूसरा अध्यायः बेला तोलिया फिर मैदान में, हल्द्वानी की रामड़ी सीट से ठोकी दावेदारी

मेले को सफल बनाने में युवा पंजाबी जनकल्याण समिति के जिलाध्यक्ष उमंग वासुदेवा, यूथ प्रभारी राजीव बग्गा, नगर अध्यक्ष अवनीश राजपाल, महामंत्री अंकुर मोंगा, कनिष्क धींगरा, अनिमेष गिरधर, शिखर आहूजा, अमित राजपाल, संचित सेठी, पंजाबी जनकल्याण समिति संरक्षक स्वर्ण लाल सडाना, कश्मीरी लाल साहनी, सुभाष मोंगा, अध्यक्ष प्रेम मदान, महामंत्री पुनीत साहनी, मुकेश धींगरा, संजीव आनंद, मीडिया प्रभारी प्रदीप सबरवाल, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, पंजाबी वूमेन क्लब अध्यक्ष ममता कुल, महामंत्री कनी मल्होत्रा, नीतू साहनी, रीना मानसेरा, संगीता गांधी, अंजू मोंगा, सरिता मोंगा आदि ने अपना योगदान दिया। जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रभलीन वर्मा व तान्या गांधी ने किया।

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440