मसूरी में बड़ा सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन महिलाएं और मासूम घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, मसूरी। उत्तराखंड के पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर बड़ा मोड़ स्थित हिंसार क्षेत्र के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में तीन महिलाएं और एक पांच वर्षीय बच्चा सवार थे। दुर्घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए मसूरी उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें -   कैंचीधाम मेले के चलते जिले के दो ब्लॉकों में 15 जून को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

उप जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए देहरादून के हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

मसूरी पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) सत्येंद्र भाटी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पहले कार सवार आपस में फोटो खींच रहे थे।

यह भी पढ़ें -   सोमवती अमावस्या 2026: मछलियों, चीटियों और पितरों के लिए आटे का ये उपाय करें, मिलेगी सुख-शांति

पुलिस के अनुसार कार एक महिला चला रही थी। पहाड़ी मार्ग पर खड़ी चढ़ाई के दौरान वाहन चालक नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। सभी घायल मसूरी घूमने आए पर्यटक बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

हादसे में घायल लोग:
-प्रियांजली रावत (26 वर्ष), पत्नी राज रावत, निवासी भानियावाला, देहरादून
-रोनित रावत (5 वर्ष), पुत्र राज रावत, निवासी भानियावाला, देहरादून
-आकांक्षा नौटियाल (23 वर्ष), पुत्री ओम प्रकाश नौटियाल, निवासी शिमला बाईपास, देहरादून
-लक्की देवी (24 वर्ष), पुत्री श्यामलशील, निवासी शांतिपारा, डिब्रूगढ़, असम

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440