विकास प्राधिकरण में आने वाले आवासीय नक्शे 15 दिन के भीतर पास करना करें सुनिश्चित : मदन कौशिक

खबर शेयर करें

शहरी विकास आवास मंत्री ने सर्किट हाउस में जिला विकास प्राधिकारण व नगर निकायों के कार्याें की ली समीक्षा बैठक

समाचार सच, हल्द्वानी। विकास प्राधिकरण में आने वाले आवासीय नक्शे 15 दिन के भीतर पास करना सुनिश्चित किया जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि आवेदक को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह निर्देश शहरी विकास, आवास व जिला प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने गुरूवार को सर्किट हाउस में जिला विकास प्राधिकरण व नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण आवासीय नक्शे पास करने में आपत्तियों का निस्तारण शीघ्र करे। यदि किसी आवेदन में कोई कमी रहती है तो इससे आवेदक को समय से अवगत कराया जाए, जिससे नक्शा पास कराने की प्रक्रिया घ्गतिमान हो सके। बैठक में शहरी विकास मंत्री ने नगर निकायों को शतप्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन व कूड़ा पृथक करण करने के निर्देश भी दिये। कहा कि निकाय प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करें। साथ ही अपने निकाय क्षेत्रों में आय के स्रोत बढ़ाने वाले कार्य के साथ नवाचार कार्य करें। उन्होंने जिलाधिकारी सविन बंसल को निर्देश दिये कि वे निकायों के कार्यों की समीक्षा करें तथा एक नोडल अधिकारी निकायों के कार्यों की नियमित निगरानी के लिए तैनात करें। शहरीय विकास मंत्री ने निकायों को यह भी निर्देश दिये कि जिस संस्था के साथ डोर टू डोर कूड़ा उठान का टेन्डर हुआ है, वही शतप्रतिशत यूजर चार्जर भी वसूल करेगा। ऐसा न करने पर सम्बन्धित संस्था के देयक धनराशि में कटौती की जाए। उन्होंने निकायों मे सॉलेड वेस्ट मैनेजमेंट कार्यों के साथ ही निकायों का आय-व्यय, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजीव गांधी आवास योजना आदि की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष रोहित मीणा व सचिव पंकज उपाध्याय ने अब तक के कार्यों की जानकारी दी। जिस पर शहरी विकास मंत्री ने प्राधिकरण के कार्यों की सराहना की। साथ ही इसी तरह के 10 प्रोजेक्ट और बनाने के निर्देश दिये। कहा कि नैनीताल क्षेत्र में पार्किंग हेतु प्राइवेट भूमि भी वार्ता कर चिन्हित की जाए।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दर्जा मंत्री प्रकाश हर्बाेला, जिलाधिकारी सविन बंसल, सहायक आयुक्त नगर निगम विजेन्द्र चौहान, अधिशासी अधिकारी नैनीताल एके वर्मा, भवाली ईश्वर रावत, लालकुआं राजू नबियाल, कालाढूूंगी प्रतिभा कोहली सहित रामनगर व भीमताल के ईओ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   खराब मौसम ने रोकी मुलाकात, फिर भी अंकिता के परिवार तक पहुंचे राहुल गांधी, वीडियो कॉल पर दिया मिलने का न्योता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440