उत्तराखण्ड में ममता शर्मसारः नाली में मिली नवजात बच्ची, अस्पताल में तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित कालसी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवजात बच्ची को नाली में फेंका गया, जिसे ग्रामीणों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को नाली से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कालसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश की, जिसमें सीपीआर सहित अन्य आवश्यक उपचार शामिल थे, लेकिन दुर्भाग्यवश बच्ची की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रदीप उनियाल ने बताया कि नवजात को प्लेसेंटा के साथ पाया गया था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जन्म के तुरंत बाद उसे फेंका गया। उपचार के बावजूद बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क

यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है और नवजातों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, खिलौने और दिवाली का सामान देकर मनाया पर्व, उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440